फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Margashirsha Purnima : साल 2024 की अंतिम पूर्णिमा इन राशियों के लिए है खास, लक्ष्मी मां की रहेगी विशेष कृपा

Sat, 14 Dec 2024 11:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल की अंतिम पूर्णिमा 15 दिसंबर को है। यह पूर्णिमा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जातकों को मनचाहे फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
1 of 5
मार्गशीर्ष पूर्णिमा - फोटो : amar ujala
Margashirsha Purnima 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल की अंतिम पूर्णिमा 15 दिसंबर को है। यह पूर्णिमा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद पौष का महीना शुरू हो जाएगा। मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जातकों को मनचाहे फल की प्राप्ति होगी।  इस शुभ तिथि पर गंगा स्नान और मंदिर या गरीब लोगों में दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से जातक को जन्म जन्मांतर में किए गए पापों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की उपासना करना और भी लाभकारी होता है, इससे साधक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक साल 2024 की अंतिम पूर्णिमा राशिचक्र की 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और खास है। पूर्णिमा से इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए, जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के जातकों को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल की अंतिम पूर्णिमा खास है। इस दिन से मिथुन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। करियर और कारोबार में आर्थिक उन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के जातकों को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही धन और अन्न का दान करना भी शुभ होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
कर्क राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। कारोबार में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपने कभी कोई निवेश किया था जिसका लाभ आपको वर्तमान में मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग भी नजर आ रहे हैं। धन संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा भी मिल सकता है। कारोबार में किया गया निवेश अच्छा मुनाफा देगा। 

4 of 5
कन्या राशि के जातकों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए साल की अंतिम पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जा रही है। कन्या राशि के जातकों को इस दिन से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कारोबार में धन की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि के जातकों के सुख संसाधनों में वृद्धि भी हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा धनु राशि वालों के लिए खास है। इस राशि के जातक को कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलने की संभावना है। आपने जिसे भी धन उधार दिया था वो आपको वापस मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।  इसके अलावा सुख संसाधनों में वृद्धि भी हो सकती है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके दैनिक आय में भी वृद्धि हो सकती है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें