फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kharmas 2026: खरमास में इन राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, यात्रा और लाभ में आएंगी दिक्कतें

Fri, 13 Mar 2026 12:50 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kharmas 2026: खरमास के दौरान विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए। यह अशुभ अवधि होती हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर भी दिखाई देता है। इसलिए इन जातकों को इस समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
1 of 4
Kharmas 2026 - फोटो : Kharmas 2026
Kharmas 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। वह हर माह गोचर करते हुए राशियों पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। लेकिन सूर्य का मीन में गोचर अधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे खरमास लगता है। बता दें, 14 मार्च को रात 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर के साथ ही खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी। यह अवधि करीब एक महीने तक रहती है, जिसमें कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें, खरमास एक अशुभ समय होता है, जिसमें सूर्य की स्थिति कमजोर होती है। इसलिए इस समय कोई शुभ शुभ-मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। वहीं इस दौरान इन 3 राशियों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की आवश्यकता रहने वाली हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Tirgrahi Yog 2026: 15 मार्च से वृषभ-कन्या संग इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Mulank 8: शनि का प्रभाव कानून और प्रबंधन में दिलाता है सफलता, जानें मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प
विज्ञापन

2 of 4
Kharmas 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि के लोग रहें अलर्ट
  • खरमास में मिथुन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत पड़ सकती है। 
  • आप नए काम का प्रारंभ न करें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।
  • नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में मन थोड़ा परेशान रहेगा।
  • मिथुन राशि के लोगों के लिए किसी बड़े फैसले को फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। 
  • धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें।
  • कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
  • सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Kharmas 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
  • तुला राशि वालों के लिए खरमास का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
  • आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है और पुरानी बातों का भार रहेगा।
  • खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए  अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। 
  • किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
  • सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
  • किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Kharmas 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
  • व्यापार या नौकरी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। 
  • कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं।
  • धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थितियां सामान्य होंगी।
  • छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से उचट सकता है।
  • वाहन का प्रयोग सावधानी के साथ करें।
  • सेहत का ध्यान रखें और किसी भी चीज को लेकर लापरवाही न करें।
 

Shani Asta 2026: शनि अस्त से इन राशि वालों का बदल जाएगा समय, नौकरी-निवेश में होगा जबरदस्त लाभ

Ketu Nakshatra Gochar: केतु करेंगे मघा नक्षत्र परिवर्तन में प्रवेश, जानें किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें