March Grah Gochar 2024: जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना मार्च शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस माह कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। ग्रहों के गोचर के अलावा कई ग्रहों की युति भी होगी जिस कारण से कई तरह के शुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे और बुध और शनि ग्रह अस्त से उदित अवस्था में आएंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध सबसे पहले 7 मार्च को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही राहु ग्रह मौजूद हैं। इस तरह से बुध और राहु ग्रह की मीन राशि में युति बनेगी। फिर 12 फरवरी को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र कुंभ राशि में गोचर होंगे। शुक्र के गोचर से कुंभ राशि में शनि-शुक्र ग्रह की युति बनेगी। 14 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर बुध और सूर्य की मीन राशि में युति बनेगी और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। वहीं 15 और 18 मार्च को बुध मीन राशि में जबकि शनि कुंभ राशि में उदय होंगे। मार्च माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनका भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां...