फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक राशिफल : जानें अप्रैल माह में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

विज्ञापन
1 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल
April Horoscope 2019 हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल का महीना हिन्दू वर्ष का आखिरी माह है। अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसे बीतेगा ग्रह नक्षत्रों की चाल से जानिए इस महीने का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष

व्यावसायिक पक्ष
आपको अपने पेशे के वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल होगा। आप अपने करियर में खासी प्रगति कर सकते हैं, हालांकि आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा और इधर-उधर की बजाय काम पर ध्यान लगाना होगा। इस समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और इससे आप सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को प्रेरित होंगे। मास अन्त में आप जोखिम लेकर कोई नया कार्य आरम्भ न करें। इस अवधि में साझेदारी व्यापार आपको लाभ देकर जायेंगे।

आर्थिक पक्ष
इस मास आर्थिक पक्ष सामान्यत: प्रबल रहेगा। अत्यधिक उतार -चढ़ाव नहीं आएंगे। अचानक से होने वाले व्यय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों का विस्तार कर सकते है। समय आपके अनुकुल है। मास आरम्भ में विचार गये कार्य पूर्ण होंगे। कार्यों मे कुशल नितियों की भूमिका विशेष रहेगी। उद्देश्य प्राप्ति के लिये आपका व्यवहार सकारात्मक बनायें रखने से आय स्त्रोतों का विस्तार होगा। मनोबल के उच्च बने रहने से भी आपके धन में बढ़ोतरी होगी। मास अन्त में आपके संचय को सहयोग प्राप्त होगा। इस समय में विदेश स्थानों पर धन विनियोजित करने से बचना आपके लिये उचित होगा। इस समय में बेवजह जोखिम लेने से बचें।

पारिवारिक पक्ष
आपको परिवार में सज्जनों के संपर्क में आने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है। मास आरंभ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शांति को बनाए रखें। संतान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मास के अंत में संतान प्राप्ति संबंधित मनोकामना पूरी हो सकती है।

प्रेम संबंध 
इस मासके शुरु में ही आपके नये प्रेम संबन्ध बनने के योग बन रहे है। परन्तु इन संबन्धों की आयु अधिक लम्बे समय की नहीं है। मास  मध्य भाग में समय आपका  सहयोग करेगा। तथा इस अवधि में जीवन साथी आपके व्यावसायिक लाभों को सहयोग देगे। आपके प्रेमी/प्रेमिका  की पहल करने की योग्यता से आपके कई कार्य पूरे होने के योग बन रहे है। मास अंत में प्रेम संबन्धों में सावधानी की आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य
इस मास के शुरु के भाग में संतान विषयों के कारण चिन्ताएं हो सकती है। यह स्थिति अल्पकालीन है दांम्पत्य जीवन में बनी तनाव की स्थिति को आप अधिक गंभीरता से न लें, अन्यथा आपके स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। इसके मध्य अवधि में आपको जल से होने वाले रोग प्रभावित कर सकते है। इस अवधि में आपके पिता को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। छोटी छोटी बातों को लेकर अधिक सोच-विचार करने से बचें। तथा व्यर्थ के विषयों को लेकर परेशान होना आपको मानसिक दबाव दे सकता है। इसके अंतिम भाग में आपके स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस मास के शुरू में व्यावसायिक कार्यो में आपको अपने प्रयासों को बढ़ाने कि आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में निर्णयों को अधिक समझ- बूझ से लेना उचित रहेगा। अधिनस्थ इस समय में आपको कम सहयोग देंगे। इसके विपरीत अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। मास मध्य में आपके स्वभाव में आत्मविश्वास की अधिकता रहने से कठिन व बड़ी योजनाओं के कार्य में निरन्तरता का भाव बना रहेगा। इसके अंतिम भाग में आपकी आय कुछ प्रभावित हो सकती है। अपनी वाणी की कठोरता को कम करने से कार्य पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा।

आर्थिक पक्ष
इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होंगे। मास मध्य से विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त होने आरम्भ हो जाएंगे। यात्राओं से भी आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त होगा। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यो के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश - उत्साह से अपने कार्यो को सफल करेंगे जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में आपकी व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ सकती है। बौद्धिक कार्यो से अधिक मेहनत का भाव आपकी सफलता में रहेगा।

पारिवारिक पक्ष
इस समय में परिवार तथा परिवार के बड़ों का साथ आपके साथ बना रहेगा। इसके फलस्वरुप आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। भाग्य की शुभता कुछ देर से ही सही पर आपको प्राप्त होगी। पारिवारिक व्ययों पर जहां तक सके नियन्त्रण लगाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के अलावा अन्य परिवारिक क्षेत्र मास मध्य तक अनुकुल रहेंगे। परन्तु इसके अंतिम भाग में संतान के कष्ट बढ़ जाएंगे। आपका ध्यान संतान की ओर अधिक हो जायेगा। ग्रहस्थ जीवन के कष्टों से बचने के लिये आप विपरीत लिंग में अपनी रुचि में कमी करें। घर- परिवार के प्रति जवाबदेही आपको इस विषय में सजग बनाए रख सकती है।

प्रेम संबंध 
मास के इस भाग में मित्र समय पर काम नहीं आएंगे। साथी के साथ लम्बी यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे। दांम्पत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप चाहें तो इस समय में अपने साथी को इस समय में अपना जीवन साथी बना सकते है। समय की शुभता आपका सहयोग करेगी। मास अन्त में व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नये मित्र बन सकते है। यहां बने नये रिश्तों से आपको सुख - सहयोग की प्राप्ति होगीl घर के बडों का आशिर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य
इस अवधि में अपनी भाग - दौड में कमी कर शरीर को पूर्ण आराम देना उचित रहेगा। अधिक से अधिक धन प्राप्ति की इच्छा से आपके सेहत में कमी हो सकती है। इस समय में रोगों से लड़ने की शक्ति अधिक होने से आप शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेगें।  मास के अन्त में स्वास्थय आपके अनुकूल हो सकता है, बशर्ते की इस समय में भोजन में नियमितता बनाये रखें। तथा अत्यधिक भोजन करने से बचें। छोटी- छोटी बातों के लिये स्वयं अपना इलाज करना सही नही रहेगा। संतान के स्वभाव में आ रहा बदलाव आपको मास अन्त में परेशान कर सकता है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन  

व्यावसायिक पक्ष 
इस मास के मध्य भाग में आपके नये व्यावसायिक स्त्रोत बन सकते है। इस अवधि में वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। इसके मध्य भाग में अपने शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। परन्तु मास अंत में अचानक से परिस्थितियां बदल सकती है। इसलिये इसके अंतिम माह में मशवरों पर स्वयं विचार करने के बाद इन्हें प्रयोग में लाना आपके लिये उचित रहेगा। इस अवधि में व्यावसायिक कार्यो के लिये आपको विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

आर्थिक पक्ष
इस समय में आर्थिक क्षेत्रों का लाभ उठाने के लिये आपको विदेश स्थानों पर जाना पड़ सकता है। मास मध्य में कुशल नितियां आपके लाभों में वृद्धि करेगी। इस अवधि में ऋण उपलब्ध होने से योजनाओं में धन संबन्धी बाधाएं नहीं आयेंगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। मास अन्त में आर्थिक योग उतम बने हुए है। इसके अतिरिक्त संचय वृद्धि के प्रबल योग बने हुए है। भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पायेगा। इसके विपरीत पुरुषार्थ से काम पूरे होंगे।

पारिवारिक पक्ष
इस मास का मध्य भाग परिवार में वृद्धि की संभावनाएं दे रहा है। संतान प्राप्ति की कामनाएं इस समय में पूरी हो सकती है। मास मध्य में अपनी संतान पर अपना विश्वास भाव बनाये रखें, यह अविश्वास की स्थिति आपके व संतान के मध्य दूरियां बना सकती है। जीवन साथी के लिये वस्तुओं का क्रय करने से अपने साथी की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर सकते है। संतान को उच्च शिक्षा के लिये घर से दूर या विदेश भेजने का विचार बना सकते है। मास मध्य में समाज में मान- सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे है। अंतिम अवधि में परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते है।

प्रेम संबंध
आपकी व्यस्तता बढेगी। प्यार और रिश्तों के लिहाज से यह समय उतम है। इस अवधि में सारी चिन्ताएं छोड, खुशी के पलों को महसूस करे। इस समय में परिवार के सदस्यों से निकटता कुछ कम हो सकती हे। इसके विपरित मित्र आपका साथ देने का प्रयास करें। प्रेम संबन्धों के लिये मास मध्य की अवधि आपके लिये कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में इस विषय में धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। इसके अतं समय में अपने मित्र साथी पर आपका विश्वास कम हो सकता है। जिसके कारण आपसी संबन्धों में दूरियां बढ सकती है।

स्वास्थ्य
इस मास आपके कष्ट परिवार व माता के स्वास्थय की कमी के कारण बढ सकते है। आरम्भिक भाग में नेत्र संबन्धी रोगों का ध्यान रखना हितकारी रहेगा। इसके मध्य भाग की अवधि में आपका स्वास्थ्य अनुकूल हो जायेगा। परन्तु माता को स्वास्थ्य सुख प्राप्ति में समय लग सकता है। मास अंत में आप निराशाभाव से ग्रस्त रहेगें। भाग्य का सहयोग प्राप्त न होने के कारण आप की सोच अल्प समय के लिये नकारात्मक हो सकती है। स्वयं को रुचिकर कार्यो में लगाये रखने से इस संबन्ध में लाभ प्राप्त होगें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क    
व्यावसायिक पक्ष
मास शुरु में व्यावसायिक कार्यो को करते रहने के लिये स्वयं में पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें, तथा इस मास आपको जोखिम पूर्ण कार्यो को करने में संकोच हो सकता है। परन्तु साहस को बनाये रखने से आपके लिये सफलता के मार्ग खुलेंगे। इसके मध्य की अवधि में नौकरी में बदलाव के उतम योग बने हुए है। इस संबन्ध में प्रयास करने से अवश्य सफलता प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त इस समय में आपमें आत्मविश्वास का भाव भी कम रहेगा। अधीनस्थों को महत्वपूर्ण कार्य भी सौपें जा सकते हैं। 

आर्थिक पक्ष
इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते हैं। इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दे, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते हैं। मास अंत आपकी भाग-दौड़ बढ़ने पर आप पहले से अधिक व्यस्त रह सकते है। प्रतियोगियों को लेकर आप चिन्ताशील हो सकते है।     

पारिवारिक पक्ष
इस मास में परिवारिक सुख - समृद्धि में वृद्धि होगी। इस समय में परिवार को लेकर छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। संतान के द्वारा आपके सम्मान में कमी हो सकती है। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध न करें। माता के साथ आपके संबम्ध मास मध्य के समय में कुछ समय के लिये मधुर नहीं रहेंगे। इस समय में आप परिवार के लिये कोई नया वाहन या मकान ले सकते है। संतान विषय पर भी आपके व्यय होने की संभावनाएं बन रही है।

प्रेम संबंध 
इस मास में प्रेम संबन्धों के फलस्वरुप आपकी चिन्तांओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मध्य भाग में आप दोनों मिलकर संबन्धों को सुधारने कि कोशिश कर सकते है। आप नए रिश्ते और मित्र बनाने में कामयाब होंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी होगा। विपरीत लिंग के लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। इसके अंतिम भाग में ये रिश्ते आपके लिये लाभकारी रहेंगे। परन्तु इस समय में प्रेम संबन्धों पर बढ़ते हुए व्यय आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकते है।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के पक्ष से मास के आरम्भ की अवधि में आपके स्वभाव में कुछ शक का भाव अधिक हो सकता है। संतान पर कम विश्वास करेगें। क्रोध-चिड़चिड़ाहट की स्थिति संतान के कारण आ सकती है।स्वभाव से अधिक भावुक होने के कारण आप शीघ्र परेशान हो सकते हैं । दूसरों की सहायता करने का स्वभाव आपकी धन हानि कर आपकी मानसिक चिन्ताएं बढा सकता है। इस समय में आपको त्वचा संबन्धी विकार शीघ्र अपने प्रभाव में ले सकते है। तथा जहां तक हो सकें आप स्वयं को आशावादी बनायें रखें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह  
व्यावसायिक पक्ष 
इस मास के आरम्भ से ही आय प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको विशिष्ठ जनों का ज्ञान व अनुभव का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु जोखिम लेने से बचें। मध्य अवधि में आप अपने लाभों को लेकर शंका युक्त हो सकते है। इस अवधि में अधिनस्थों का सहयोग पाने के लिये आपको वाणी में मिठास का भाव रखना होगा। व्यावसायिक विदेश यात्राएं संपन्न हो सकती है। मास अंत में स्थानान्तरण के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त इस समय में अधिकारी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। शत्रुपक्ष, विरोधियों को शात्न रखने में सफल रहेगें। व्यावसायिक नितियों को गुप्त रखने से लाभ होगा। दूसरों से सहयोग कि अपेक्षा रखने के स्थान पर पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने से लाभों को सहयोग प्राप्त हो सकता है।

आर्थिक पक्ष
आर्थिक स्थिति के पक्ष से आपके लिये मास पूर्वार्ध  से ही उतम रहेगा। इस अवधि की आर्थिक स्थिति आपके पुरुषार्थ से जुडी हुई है। इस अवधि में आपके प्रबन्ध विषयों पर व्यय बढेगें। पर अधिनस्थों पर होने वाले व्ययों पर आप नियन्त्रण रखने का प्रयास करेंगे। इस अवधि में आप प्रशासनिक नितियों का निर्माण कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी। मास मध्य में लाभ वृद्धि कि महत्वाकांक्षाओं का विस्तार हो सकता है। अंत समय में आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होने के कारण आपके संचय में भी वृद्धि होगी। विदेश योजनाओं के वित का आयोजन भी कुशलता पूर्वक इस समय में पूरा किया जा सकता है।

पारिवारिक पक्ष
इस मास वैवाहिक जीवन में सुख भाव की कुछ कमी हो सकती है। इस अवधि में जीवन साथी के वाणी में व्यंग्य का भाव होने के कारण आपस में नाराजगी का माहौल हो सकता है। मास मध्य में जीवन साथी के स्वभाव में नम्रता की कमी तथा आपके स्वभाव में क्रोध के कारण पारिवारिक कष्ट उत्पन्न हो सकते है। मास के अंत में संतान की प्रतिक्षा कर रहे व्यक्तियों की मनोकामना पूरी होने कि संभावनाएं बन रही है। परन्तु इस अवधि में भी जीवन साथी का व्यवहार मधुर नहीं रहेगा।

प्रेम संबंध 
इस मास में आपके प्रेम संबन्ध मध्यम स्तर के रहेगें। इस अवधि में आपके कारण प्रेम संबन्धों में स्नेह - सहयोग की कमी हो सकती है। इन संबन्धों में कहीं न कहीं आपके अहम भाव आने से कष्ट बढ़ सकते है। मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मध्य की अवधि में आपके प्रेमी  के सहयोग से आपके कार्य बनने कि संभावनाएं बन रही है। मास अंत में मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। तथा मनोविनोद के अवसर प्राप्त हो सकते है। इसके अतिरिक्त आप भ्रमण व घूमने फिरने के कार्यक्रम भी इस अवधि में बना सकते है। सुख -साधनों में समय बिताने के लिये समय समय आपके पक्ष है।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से इस मासकी प्रथम मास में स्वास्थ्य सुख की वृ्द्धि होगी मानसिक सुख में कमी हो सकती है। परन्तु शारीरिक सुख बना रहेगा। व्ययों की अधिकता आपकी चिन्ताओं को बढायेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को लेकर आप पर मानसिक दबाव बना रहेगा। ऐसे में स्वभाव में दया भाव की कमी हो सकती है। मास अंत में माता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। फिर भी इस अवधि में मानसिक सुख - शान्ति बनाये रखने के लिये आप स्वयं को योग के द्वारा तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या  
व्यावसायिक पक्ष
व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके विश्वसनीय अधीनस्थ आपको छोड कर जा सकते है। जाँब परिवर्तन के लिये समय अनुकुल है। मास के मध्य भाग में आप निर्णयों में दुविधा कि स्थिति रहने कि संभावना बन रही है। इस अवधि में कार्यो में सोच-विचार अधिक रहेगा। अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता सिद्ध करने में आपको समय लग सकता है। मास मध्य समय में आपको वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान प्राप्त होगा। मास अंत में पद वृ्द्धि के योग बन रहे है।   
 
आर्थिक पक्ष
इस माह में आप व्यावसायिक संपत्ति क्रय- विक्रय करने का विचार बना सकते है। आमदनी को बढाने के लिये आप योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। विदेश से जुडी योजनाओं का विस्तार कार्य किया जा सकता है। परन्तु योजनाओं में लोच का भाव बनाये रखें। इससे कार्य निर्बाध गति से पूरा हो सकेगा। इसके मध्य अवधि में आप अपने आर्थिक लाभों का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र की सुख -सुविधाओं की वृ्द्धि के लिये प्रयोग कर सकते है। आत्मविश्वास का भाव आपको आशा से अधिक सफलता दिलायेगा। अंत अवधि में निर्णयों में देरी के कारण आमदनी में कमी हो सकती है। मनोबल भी इस समय में उच्च बना हुआ है। इससे भी आपको लाभ प्राप्त होगा।

पारिवारिक पक्ष
मास मध्य की अवधि में दांम्पत्य जीवन की स्थिति तनावयुक्त् हो सकती है। स्थिति को सुधारने के लिये आप अपनी ओर से प्रयास कर सकते है। इसके लिये आप अपने पहले से अधिक समय अपने साथी को देने का प्रयस करेगें। मास मध्य में दांपत्य जीवन की परेशानियों में कमी होगी। परिवार के बडों के सहयोग से वापस आप दोनों के संबन्ध मधुर हो सकते है। इसके अलावा इस समय में आप दोनों को एक दूसरे पर विश्वास व निष्ठा बनाये रखने का प्रयास करना चाहिए। मास अंत तक स्थिति काफी हद तक अनुकुल हो जायेगी।

प्रेम संबंध 
प्रेम संबन्धों के पक्ष से यह मास सामान्यत: अनुकुल रहेगा । इस अवधि में इससे संम्बन्धित व्यय बढने के साथ साथ एक दुसरे को समझने के अवसर भी आप दोनों को प्राप्त होगें। विचार-विनिमय बढने के कारण आप दोनों की मित्रता अधिक प्रगाढ हो सकती है। मास मध्य में आप के मन में जो अविश्वास का भाव है, उसे दूर रखने से स्थिति को सुखमय बनाये रखने में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में प्रेम संबन्धों को विवाह में बदलने से संबन्धित बातचीत की जा सकती है।    

 स्वास्थ्य
इस मास में आप दूसरों पर शीघ्र विश्वास करने से डरेगें। इस अवधि में आपके स्वभाव में क्रोध व उतेजना की स्थिति हो सकती है। शब्दों का समझबूझ के प्रयोग न करने से परिवार में तनाव व कलेश का माहौल बन सकता है। इस समय में भी माता के स्वास्थ्य में अस्थिरता बनी रह सकती है। मास अंत में आपका स्वास्थ्य नरम हो सकता है। मास के मध्य में जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने की चिंता में आप आराम में कमी करेगें। जिसके कारण आपमें उर्जा शक्ति की कमी हो सकती है।

8 of 13
राशि
तुला 
व्यावसायिक पक्ष
इस मास आजीविका कार्यो में बाधाएं आ सकती है। इस अवधि में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पायेगा। प्रतियोगियों के कारण परेशानियां बढ सकती है। तथा साहस, जोश, उत्साह की कमी के योग बने हुए है। विदेश स्थानों से आय के उतम योग है। परन्तु घरेलू योजनाओं का कार्य धीमी गति से होने के कारण आपमें अल्प समय के लिये निराशा का भाव आ सकता है। मास के अंत में आप के अधिकारों में बढोतरी होगी। इस अवधि में आप बेवजह व्यावसायिक स्थल में वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखना उचित रहेगा।

आर्थिक पक्ष
 इस मासके मध्य अवधि में दूर -दराज की व्यावसायिक संस्थाओं से आपके करार पूरे होने की संभावनाएं बन रही है। साझेदारी के समझौते करने के लिये भी यह समय अनुकुळ है। इस अवधि में बडी योजनाओं को शुरु करने में बाधाएं आ सकती है। मध्य समय में साहसिक व जोखिम से पूर्ण क्षेत्रों में धन का विनियोजन करने से बचे़ अन्यथा धन हानि का सामना करना पड सकता है। मास के अंत समय में आपके द्वारा की गई कोई दूर की यात्रा भी इस लिहाज से फायदेमंद होगी। इस अवधि के शुभ फल पाने के लिये आप सकारात्मक भाव बनाये रखे। तथा खुद पर विश्वास रख आगे बढते रहें। बौद्धिक कार्यो में बाधाएं आने की संभावनाएं बन रही है।

पारिवारिक पक्ष
इस मास दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने का आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेगे। फिर भी मास के मध्य भाग में आप अपने जीवन साथी को समझाने के स्थान पर उसकी भावनाओं, विचारों को समझने का प्रयास करके देखें। इससे आप दोनों के मध्य जो मित्र भाव की स्थिति की कमी है। उसे दूर किया जा सकता है। मास के अंत में आपकी व्यस्तता विदेश स्थान या कार्यो में अधिक होने के कारण आप अपने जीवन साथी के लिये समय कम ही निकाल पायेगें। इस अवधि में परिवार पर किये गये व्ययों का कुछ भाग व्यर्थ के विषयों पर हो सकता है। माता-पिता का सहयोग आपके साथ पूरा बना हुआ है।

प्रेम संबंध 
इस मासकी इस मासआपका पूरा समर्पण प्रेम विषयों में रहेगा। यह अवधि नये रिश्ते व मित्र बनाने के अनुकूळ है। इस अवधि में मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर कम ही मिल पायेगें। इस अवधि का काफी समय आप विपरीत लिंग के साथ व्यतीत करेगें। मास मध्य में आप यात्राओं व मित्रों के साथ भ्रमण में आनन्द का अनुभुव करेगें। अपनी रुचि व शौक पूरे करने के समय की शुभता बनी हुई है। मास की अंतिम अवधि में मित्रों के भरोसे कोई कार्य छोडना उचित नहीं रहेगा।  

 स्वास्थ्य
 मास मध्य की अवधि में आप पेट से संबन्धित रोग आपको परेशान कर सकते है। इस समय में आप संतुलित भोजन करें आपके लिये उचित रहेगा। मास की मध्य अवधि में पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते है। तथा मास का अंत आपके स्वास्थ्य में कमी करेगा। कार्यभार की अधिकता रहने के कारण आपके सुख - आराम के अवसर कम मिलेगे। इसके अलावा संतान की चिन्ताएं आपकी निद्रा में कमी का कारण बन सकती है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक    
व्यावसायिक पक्ष
अंतिम मास की अवधि में बुद्धिमानी, चतुरता से आप काम पूरे करने में सफल रहेगें। फिर भी इस अवधि में आपको व्यावसायिक क्षेत्र में विपरित लिंग के कारण सम्मान में कमी का पात्र बनना पड सकता है। इस अवधि में साझेदारी व्यापार आरम्भ करने के लिये सही नहीं है। इस समय में शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय में कमी हो सकती है। मेहनत अधिक लाभ कम होने की संभावनाएं बन रही है। मास अन्त में इन बाधाओं में कमी हो सफलता कि संभावनाएं बनेगी। इस अवधि में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है। 

आर्थिक पक्ष
मास अन्त में आर्थिक स्थिति में कमी की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपको जोखिम सम्बन्धी क्षेत्रों से अप्रत्याशित हानि हो सकती है। दिया हुआ धन रुक सकता है। व्यावसायिक वाहन लेने के योग बनेगें। मास मध्य में व्यापार- व्यवसाय में नये काम आ सकते है। इसके अतिरिक्त आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयासों में तेजी आयेगी। इस अवधि में आप प्रयास परिश्रम को मह्त्व दे। पुराने व्यावसायिक संबन्धों का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवधि में धन विषयों पर सलाह - मशवरा लेने का कार्य आप स्वयं न करके अन्य व्यक्ति से करायें आपके लिये उचित रहेगा। व्यावसायिक ऋण प्राप्ति करने के लिये समय अनुकुल है।  
   
पारिवारिक पक्ष
इस मास में अपने व्यावसायिक कार्यो को पूर्ण करने के लिये अपने जीवन साथी से सलाह मशवरा लेकर चलना आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी व्यस्तता अन्यत्र होने पर भी आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य समय में इस संबन्ध में कुछ उतार-चढाव आ सकते है। इस अवधि में आपको माता-पिता का सहयोग समय पर नहीं मिल पायेंगा। इस मासका साल जाते हुए आपके पारिवारिक परेशानियों में कमी करके जायेगा। फिर भी मास अंत में विपरीत लिंग विषयों में अधिक रुचि लेने से बचें। अन्यथा बेवजह दिक्कतें उत्पन्न हो सकती है।

प्रेम संबंध
इस मास की अवधि मृ्दुता भाव की कमी आपके प्रेम संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। मित्रों के साथ आपके संबन्ध स्नेह पूर्ण नहीं रहेगं। यह स्थिति आपके कारण उत्पन्न होगी। जो मास के अन्त में जाकर सामान्य हो जायेगी। इसके मध्य की अवधि में आप के अपने साथी से संबन्ध अधिक मधुर नहीं रहेगें। इस मासका अंत समय प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग भी आपको इस समय में वापस प्राप्त होने लगेगा। इसके फलस्वरुप आपके लाभों में वृ्द्धि हो सकती है।   

स्वास्थ्य
इस मास में आप स्वयं को कठोर न होने दें। इस समय में अपने स्वभाव की सौम्यता को बनाये रखें। पानी से होने वाली बिमारियों से अपने को बचा के रखें। मास के मध्य समय में आप अपने आत्मविश्वास भाव को बनाये रखने का प्रयास करें। तथा वाद-विवाद कि जगहों से जहां तक हो सकें। खुद को दूर रखें। मास के अन्त तक आपके स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य होने की संभावनाएं बन रही है। व इस अवधि में अपनी संतान के भोजन का पूरा ध्यान रखें। 
 

10 of 13
राशि
धनु    

व्यावसायिक पक्ष
आपको निर्णय लेते हुए संयम से काम लेना होगा। अपनी क्षमता से अधिक अपने व्यापारिक क्षेत्रों को फैलाना सही नहीं होगा। आपकी सफलता में दौड-धूप व विवादों का समावेश बना रहेगा। फरवरी माह में किये गये प्रयास सफल होगें। योजना पर कार्य आरम्भ करने तथा योजनाओं को लागू करने के लिये समय अनुकुल है। पद वृ्द्धि होने की संभावनाएं बन रही है। विदेश गमन हो सकता है। अधिनस्थों के सहयोग से आपकी स्वभाव में उत्साह का भाव देखा जा सकता है। आशा विपरीत कारणों से समय-समय पर बाधाएं आती रहेगी।    

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में विदेशी से आय प्राप्ति संभव है। जोश-उत्साह के भाव के कारण लाभ मार्ग की बाधाएं कम होगी। व्यवहार में कटुता, मित्रों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। अन्यथा आय प्रभावित हो सकती है। व्यावसायिक कार्यो के लिये ऋण प्राप्त करेगें। तनाव में कमी तथा परिश्रम में वृ्द्धि करने पर भाग्य की बाधाएं दूर होगी। मध्य भाग में योजनाओं को गुप्त रखने से छुपे हुए शत्रु लाभ नहीं उठा सकेगें। ज्ञान, अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त कर सकते है। मास अन्तिम भाग में मित्र, सहयोगी आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगें। इस अवधि में मनचाहे स्थानों पर पदोन्नति के साथ, स्थानान्तरण प्राप्त हो सकता है।

पारिवारिक पक्ष
इस मास के शुरु में दांम्पत्य जीवन के सुख में कमी रहेगी। क्रोध करने से विवाद उत्पन्न हो सकते है। शान्त होकर सामान्य बातचित के माध्यम से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन की स्थिति कष्टकारी बनी हुई है। इस समय में अपने किसी रिश्तेदार को धन उधार देने से बचना सही रहेगा। अन्यथा धन वापस न मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य भाग में जीवन साथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस मास के अंतिम भाग में परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न होने की संभावनाएं बन रही है।

प्रेम संबंध 
इस मास के आरभ में  प्रेम संबन्धों के लिये उतम बने हुए है। ग्रहस्थ जीवन में सुख में कडवाहट व वाद-विवाद हो सकते है। तथा मित्र दांम्पत्य जीवन की दिक्कतें बढ़ा सकते है। संतान सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है। मास मध्य के बाद विवाहेत्तर संबन्धों से बचना आपके दांम्पत्य जीवन के लिये हितकारी रहेगा। नये मित्र बनने के योग बन रहे है। तथा मित्रों के साथ यात्राओं के अवसर भी प्राप्त हो सकते है। प्रेम संबन्धों के चलते आपको पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।    

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिये मास का आरम्भ अनुकूल नहीं है। जल संबन्धी रोग शीघ्र प्रभाव डाल सकते है। निराशावादी होने से बचें। यात्राओं में ऊंचे स्थान पर सावधानी बरते, चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। जीवन साथी का सहयोग इस समय में आपके साथ बना रहेगा। मास मध्य में आपके स्वभाव में क्रोध भाव अधिक रहेगा। अधिक जोखिम, साहस लेकर कार्य करना स्वास्थ्य के लिये हितकारी नहीं रहेगा। इसके अन्तिम भाग में घूमने फिरने के लिये समय निकाल पाने के कारण, आपमें नया जोश व उर्जा शक्ति आने की संभावना बन सकती है।

11 of 13
मकर    
व्यावसायिक पक्ष
इस मास साझेदारी व्यापार का आरम्भ करना लाभकरी सिद्ध हो सकता है। शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। मास मध्य में भाग-दौड व बुद्धिमानी दोनों का पूर्ण लाभ आपको प्राप्त नहीं हो पायेगा। इस अवधि में किये गये कार्यो में एकाग्रता व लगन दोनों का समावेश रहेगा। व्यावसायिक व्ययों अत्यधिक रहेगें। मास के अन्त में प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। आर्थिक योग उतम बने हुए है। अब तक रुकी हुई पदोन्नती इस समय में प्राप्त हो सकती है। प्रतिस्पर्धा, निवेश में सावधानी रखें अन्यथा आर्थिक कष्ट बढ सकते है।

आर्थिक पक्ष
 मास का आरम्भिक समय आपके लाभ वृ्द्धि को लेकर सचेत रहेगें। परन्तु मेहनत का फल आपको देर से प्राप्त होगा। शत्रुओं के कारण आपको धन हानि हो सकती है। इस अवधि में अधिकारी आपकी त्रुटियों को अनदेखा कर आपकी परेशानियों में कमी करेगें। व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णयों के कारण योजनाओं में विलम्ब की स्थिति आ सकती है। आपका अनुभव, ज्ञान, पुरुषार्थ, तथा मनोबल सभी के सहयोग से मास मध्य में लाभों में आपके प्रयासों में वृ्द्धि हो सकती है। मास अन्त में इससे पूर्व के समय में की गई मेहनत के फलस्वरुप आपको फल मिलने आरम्भ हो सकते है। 

पारिवारिक पक्ष
इस मास के शुरु में जीवन साथी की ओर से संबन्धों को सुधारने की पहल हो सकती है। परन्तु आपकी ओर से इस संबन्ध में परेशानियां आने की संभावनाएं बन रही है। इसके मध्य भाग में पडौसियों व रिश्तेदारों के द्वारा आपके कार्य पूरे हो सकते है। मास के अन्त में दांम्पत्य जीवन की सभी बाधाएं दूर हो, स्थिति आपके अनुकुल होने की संभावना बन रही है। परिवार का सहयोग भी इस अवधि में आपके साथ रहेगा। इस अवधि में जीवन साथी के साथ लम्बी यात्राओं पर जा सकते है।

प्रेम संबंध 
इस मास के शुरु में प्रेम प्रसंगों में ध्यान अधिक रहेगा। इस अवधि में आप मित्र साथी से पूर्ण सहयोग कि अपेक्षा रखेगें। परन्तु मास मध्य में प्रेम विषयों के लिये आप समय कम ही निकाल पायेगें। व्यावसायिक क्षेत्र में मित्र साथी से सलाह मशवरा लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मास अन्त में इस विषय के मार्ग की सभी बाधाएं स्वत: दूर हट जायेगी। ऎसे में प्रेम संबन्ध को विवाह में बदलने की बातचीत सफलता पूर्वक की जा सकती है। पिता की ओर से इस कार्य में बाधाएं आ सकती है।  

स्वास्थ्य
इस मास के आरम्भ में आपका स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। मास के मध्य भाग में आपके स्वभाव में परिवर्तन आने की संभावनाएं बन रही है। ग्रह योगों के कारण आप चिन्ताशील हो सकते है। अत्यधिक सोच-विचार के कारण आपके मन में भ्रम की स्थिति रह सकती है। इस अवधि में जहां तक हो सकें आपको निराशा से बचना चाहिए। मास अंत में माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। संतान तथा जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिये यह समय शुभ रहेगा।

12 of 13
कुंभ  
व्यावसायिक पक्ष
इस मास के मध्य अवधि में आपमें कार्यकुशलता का उत्साह बना रहेगा। व्यापारिक करार लेन-देन संभव होंगे। भागीदारी के कामकाजों में सफलता के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में नई योजनाओं पर कार्य बाधित होकर आरम्भ होगा। परन्तु बाद में योजनाएं कार्य करने लगेगी। मास अन्त में सहयोगी चाहकर भी आपको मदद नहीं कर पायेगें। उच्चाधिकारियों का व्यवहार आपके अनुकुल नहीं रहेगा। साथ ही अधिनस्थों को एक कार्य को कई बार समझाना पड सकता है। माह अन्त में अपना ध्यान लक्ष्यों पर बनाये रखें। तथा इधर- उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करे। 
   
आर्थिक पक्ष
आय का विस्तार होने से आपकी खुशियों में वृ्द्धि होगी। इस समय में पराक्रम में कमी के योग बने हुए है। व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ज्ञान में बढोतरी करने के लिये विदेशी सम्पर्क काम आ सकते है। तथा यह आपके लाभों में वृ्द्धि का कारण बन सकता है। संचय को यथावत बनाये रखने के लिये आपको व्ययों पर नियन्त्रण रखना चाहिए। मास अन्त में उधार दिये गये धन से आपकी परेशानियां बढ सकती है। मास के अन्त में जोश, उत्साह को बनाये रखने से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी। फिर भी इस समय में अधिनस्थों के कारण कार्यो में देरी हो सकती है।    

पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में मित्रों का सहयोग प्राप्त करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड सकता है। अवधि के मध्य भाग में आप का अधिकतर समय मित्रों के साथ अपने संबन्धों को सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में दांपत्य जीवन के विषयों में क्रोध की स्थिति से बचना उचित रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में कामयाब होंगे और अपने परिवार, मित्रों आदि से निकटता भी बनाये रखेंगे।

प्रेम संबंध
इस मासके मध्य समय में आपके प्रेम संबन्ध आपके लिये अनुकूल सिद्ध होगें। इनके सहयोग से कई कार्य भी पूर्ण हो सकते है। नई विदेशी मित्रता हो सकता है। मध्य भाग में आपको मित्रों के साथ यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। मास के अन्त में आप अपने मित्र साथी को लेकर छोटी यात्राओं पर जायेगें। विपरित लिंग विषयों में आपकी सहभागिता बढ सकति है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। इस समय में आप अपने मित्रों के साथ अपने शौक पूरे कर सकते है।    

स्वास्थ्य
इस मासके मध्य भाग में आपका सकारात्मक दृ्ष्टिकोण बना रहेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास की अधिकता आपको निराशा की स्थिति से बचा सकती है। मास के मध्य भाग में मन व्यर्थ के विषयों में भटकने की संभावनाएं बना रहा है। मास के अन्त कि अवधि में व्यावसायिक कार्य आपके सरदर्द का कारण बन सकते है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की कमी आपके कष्ट बढा सकती है। योग का सहारा लेने से आप स्वयं को चिन्ता मुक्त रखने में सफल हो सकते है। इसके अतिरिक्त अपने स्वभाव को बदलते हुए सहयोग भाव स्वयं में विकसित करें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन  

व्यावसायिक पक्ष
 इस मास में आपको अपनी योग्यता के उपहार स्वरुप पदोन्नति प्राप्त संभावित है। मध्य भाग में आप अपने पराक्रम, साहस से अपने प्रतियोगियों को शान्त करने में सफल रहेंगे। ध्यान भटकने से लाभ हानि में बदल सकते है। इसके अंतिम भाग में आप में आलस्य का भाव आपके कार्यो में देरी कर सकता है। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती है। मास के अन्तिम समय में आपके अधिकारी आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। इस समय में आप जोखिम लेकर कार्य करने से बचें।     

आर्थिक पक्ष
व्यावसायिक योजनाएं प्रयास, परिश्रम, विवेक और पुरुषार्थ से पूरी हो संचय का रुप लेगीl मास मध्य में नये कार्य क्षेत्र बन सकते हैl इस अवधि में निति निपुणता से आप अपने प्रतियोगियों को परास्त करने में सफल रहेगें। उच्चाधिकारी से ताल-मेल उतम होने के कारण व्यावसायिक कार्यो कि बाधाओं में कमी होगी। आर्थिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होंगे।

पारिवारिक पक्ष
दांम्पत्य जीवन में उतार-चढाव बने रहने कि संभावना बन रही है। इस अवधि में आप नया वाहन लेने का सोच सकते है। मित्र आपके परिवार के कार्यो में मदद कर सकते है। इसकी मध्य अवधि में संतान पर बढते व्यय आपकी परेशानी का कारण बन सकते है। साल के अतं में संतान व जीवन साथी के साथ मौज- मस्ती के अवसर मिलने के योग बन रहे है। इस समय में संतान जिद्दी व हठी हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। अनायास खर्च विशेष रूप से होगा।  

प्रेम संबंध
इस मास के आरम्भिक समय में प्रेम प्रसंग में विरोधियों के कारण बाधाएं आ सकती है। मास मध्य में कुछ पुराने मित्रों में कमी होकर, नये मित्र बनने के योग बन रहे है परन्तु ये नये प्रेम संबन्ध आपको कष्ट देकर जा सकते है। इस अवधि में बने मित्रों विश्वसनीय नहीं रहेगें। इसके विपरीत पुरानी मित्रता प्रेम का रुप ले सकती है। शत्रु पक्ष बली होने के कारण संबन्धों को बचाने के लिये विशेष सावधानी की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त में विपरीत लिंग के साथ समय व्यतीत होने की संभावनाएं बन रही है।   

स्वास्थ्य
यह मास  स्वास्थ्य को अनुकुल रखेगा । इस अवधि में अत्यधिक जोखिम पूर्ण कार्यो से बचें अन्यथा चोट लगने की संभावनाएं बनती है। संतान पर क्रोध करने से बचें। तथा स्नेह, शान्ति से स्थिति को संभालने का प्रयास करें। जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने के प्रयास में भाग-दौड आपकी शारीरिक थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य आपकी चिन्ता का कारण बन सकता है। अन्य परिवार कारण भी मानसिक वैचारिक तनाव दे सकते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें