फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Vakri 2024: दिसंबर माह में मंगल चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों को हो सकती है आर्थिक तंगी

Sat, 09 Nov 2024 05:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंचांग के अनुसार मंगल 29 दिन बाद वक्री हो जायेंगे।  मंगल 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5:01 बजे वक्री होंगे और  24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
मंगल 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5:01 बजे वक्री होंगे और  24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। - फोटो : amar ujala
Mangal Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार 12 राशियों पर नौ ग्रहों के गोचर का प्रभाव और भी गहरा होता है। कुछ ग्रहों की वक्री और सीधी चाल का प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर समान रूप से देखने को मिलता है। ग्रहों के सेनापति मंगल, लगभग दो वर्षों के बाद उल्टी दिशा में चलते हैं। पंचांग के अनुसार मंगल 29 दिन बाद वक्री हो जायेंगे।  मंगल 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5:01 बजे वक्री होंगे और  24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। 
मंगल के वक्री होने से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके जातकों को वक्री होने से सबसे ज्यादा परेशानी होगी। आइए जानते हैं उन तीन  राशियों के बारे में जिनको सावधान रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
मंगल 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5:01 बजे वक्री होंगे और  24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंगल के वक्री होने से वृषभ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिससे विद्यार्थी के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शादीशुदा लोग जीवनसाथी से बहस कर सकते हैं जिससे घर का माहौल ख़राब हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पुराने निवेश पर अच्छा लाभ नहीं मिलेगा।  इसलिए भविष्य की योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। इसके अतिरिक्त, ऐसा भी हो सकता है कि आपकी गलतियों के कारण आपकी पदोन्नति भी रुक सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
मंगल 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5:01 बजे वक्री होंगे और  24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
अगले कुछ दिनों तक कर्क राशि वाले लोगों के हित में नहीं रहेंगे। व्यापारियों के महत्वपूर्ण लेन-देन पूरे नहीं हो पाएंगे, जिससे व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय किसी को उधार न दें। अन्यथा धन की हानि हो सकती है। शादीशुदा लोग फिजूलखर्ची को लेकर अपने साथी से बहस कर सकते हैं, जिससे घर में तनाव पैदा होगा।
विज्ञापन

4 of 4
मंगल 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5:01 बजे वक्री होंगे और  24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला मीन राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं रहेगा। भविष्य में आपको कोर्ट जाना पड़ सकता है। इसके अलावा अपना खुद का कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। भाई-बहनों के बीच झगड़े हो सकते हैं और परिवार का माहौल खराब हो सकता है, थोड़ा संयम रखें। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें