भूमि और युद्ध के कारक ग्रह मंगल वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल इस राशि में 2 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
Mars Transit in Taurus 2026: ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, युद्ध और भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। 21 जून को मंगल रात 12 बजकर 23 मिनट पर अपनी स्वराशि मेष का यात्रा को खत्म कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल वृषभ राशि मे 2 अगस्त तक रहेंगे। आपको बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। इसके अलावा मंगल पर शनि की और मंगल की केतु की पूर्ण द्दष्टि। ज्योतिष में मंगल को युद्ध का देवता और लाल ग्रह भी कहा जाता है। राशि चक्र में मंगल पहली और आठवीं राशि के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियं पर मंगल के गोचर का किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मंगल के गोचर करने से मेष राशि वालों के लिए मंगल द्वितीय स्थान पर रहेंगे जिससे आपकी पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी और आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होगो जिससे आपके जोश, ऊर्जा और आत्मविश्वास में पहले के मुकाबले ज्यादा वृद्धि होगी। नए कार्य शुरू होने के योग हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल द्वादश भाव में गोचर होंगे। जिससे आपको इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं के गुप्त रखें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आपकी राशि में मंगल का गोचर एकादश भाव में होगा। जिससे आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। करियर में अच्छी सफलता और व्यापार में वृद्धि के योग हैं। जो लोग जमीन या मकान में निवेश के इच्छुक हैं उनको कुछ अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर दशम भाव में होगा। इससे आप कार्यक्षेत्र में जोश और जुनून के साथ काम करने में कामयाब होंगे। वाहन आदि का सुख मिल सकता है और किसी बड़ी योजना में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर नवम भाव में होगा जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेंगे और कई मामलों का निपटारा हो सकता है। जमीन के व्यापार में काम करने वाले लोगों को कोई नई डील हासिल हो सकती है।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस दौरान इससे आपके विवादों में वृद्धि होगी और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। बेवजह की चिंताएं आपको ग्रसित करेंगी। इस दौरान लेन-देन में आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल को गोचर आपके सप्तम भाव में होगी। इससे नए कार्यों में आपको अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। इस दौरान अगर कोई कोर्ट-कचहरी के मामलों में वाद-विवाद चल रहा है तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल षष्ठम भाव में होंगे। इससे आपको अपने शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। वाद-विवादों का निपटारा होगा। इस दौरान अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल पंचम भाव में गोचर होंगे जिससे आने वाले दिनों में आपको अच्छी सफलताओं की प्राप्ति होगी। जमीन के मामलों में आपको अच्छा लाभ होगा। इसके अलावा जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चतुर्थ के मंगल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी करा सकते हैं। आपकी कार्य योजना सफल हो सकती है। कर्ज संबंधी चीजों में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपको कुछ विवादित मामलों में पीछे हटना होगा।
मीन राशि
तृतीय के मंगल आपको शुभ फल की प्राप्ति करा सकते हैं और आपके लक्ष्य पूरे होंगे। धन प्राप्ति के अच्छे और सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे। जो लोग नए तरह के व्यापार को करना चाह रहे हैं उनको इसमें अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।