Rahu Mangal Conjunction 2026: नया साल 2026 शुरू हो चुका है और इसके साथ ही साल 2026 में समय-समय पर कई ग्रहों को गोचर और युति भी देखने को मिलेगे। ऐसा ही कुछ योग फरवरी में बनने जा रहा है जहां पर मंगल और राहु की युति होगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, फरवरी में ग्रहों के सेनापति मंगल और पापी ग्रह राहु के बीच युति बनेगी। राहु पहले से कुंभ राशि में विराजमान है जहां पर मंगल के आने से कुंभ राशि में मंगल-राहु की युति बनेगी। मंगल-युति से जहां कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है वहीं कुछ को अचानक से धनलाभ और भाग्य में बढ़ोतरी के योग भी बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।