फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ के योग और पूरी होंगी इच्छाएं

Wed, 12 Aug 2026 07:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसमें कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में अच्छा और शुभ प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
मंगल नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
12 अगस्त को सूर्य ग्रहण है और आज के दिन ही मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशि वालों के ऊपर मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों के करियर से लेकर आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति के योग बनेगा। इस दौरान आत्मविश्वास और नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग होंगे। बिजनेस में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 

Lucky Zodiac Signs: रक्षाबंधन से पहले चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुधादित्य योग से धन-करियर में मिलेगा लाभ
Venus Transit: 2 सितंबर को बनेगा मालव्य राजयोग, कर्क और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबरें
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए आने वाले दिनों के लिहाज से बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल पर आपको ऊंचा और नया मुकाम हासिल करने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए विदेशो में पढ़ाई के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। 

Trigrahi Yog In Kark Rashi: त्रिग्रही योग से इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, व्यापार में होगा मुनाफा
विज्ञापन

4 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। अचानक धन लाभ के मजबूत योग हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कर्जों से छुटकारा मिलेगा। धर्म-कर्म में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अधूरे कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। 

Sun Transit 2026: सावन के तीसरे सोमवार पर इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य करेंगे सिंह में प्रवेश


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें