वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष में मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि, भवन, युद्ध और रक्त आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगलदेव एक निश्चित अंतराल पर राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। पंचांग के अनुसार, मंगल 2 सितंबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर करने वाले हैं। मंगल इस राशि में 24 सितंबर तक रहेंगे। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करने से और गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से शुभ समाचार, भूमि-भवन और संपत्ति का लाभ मिल सकता है। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में आने वाले कुछ समय में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इससे कुछ राशि वालों के करियर, धन और बिजनेस में बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है।