ज्योतिष में मंगल ग्रह को पराक्रम का प्रतीक माना गया है। 27 जून से मंगल मकर राशि में अपनी चाल बदलकर वक्री हो रहा है। वर्तमान समय में मंगल अपने उच्च राशि मकर राशि में गोचर कर रहा है। मकर राशि में इन्हें उच्च प्रभाव देने वाला माना गया है। 27 जून 2018 की रात के 2 बजकर 35 मिनट पर मंगल उल्टी चाल चलने लगेंगे यानि कि मंगल अब वक्री हो जाएगा। मंगल के वक्री होने से 7 राशियों की किस्मत चमक सकती है।
विज्ञापन
2 of 3
इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
मंगल के मकर राशि में वक्री होने पर मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक,मकर और मीन राशियों भाग्य का साथ मिलेगा। बनाई योजनाओं में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
5 राशियों के लिए यह गोचर मिला-जुला रहेगा
वृष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशियों के लिए मंगल का गोचर मिला-जुला रहने वाला है। इनमें से कुछ राशियों के लिए संभलकर रहना होगा। धन हानि और विरोधी हावी हो सकते हैं। जमीन के मामले में सावधानी बरतें।