Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आकाश में ग्रहों की स्थिति और उनकी गति समय-समय पर बदलती रहती है, जिसका सीधा प्रभाव इंसानों के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया की परिस्थितियों पर भी पड़ता है। आने वाला सितंबर 2025 इस दृष्टि से खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने मंगल ग्रह, जिन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। सबसे पहले 3 सितंबर 2025 को मंगल चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 23 सितंबर की रात तक यहीं विराजमान रहेंगे। इसके बाद 23 सितंबर को मंगल स्वाती नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस बीच 13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इन बदलावों का असर कई राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।
मंगल के इस त्रिगुणी परिवर्तन से कुछ भाग्यशाली राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवाह शुरू हो सकता है। इन जातकों को अचानक धनलाभ के योग बनेंगे, लंबे समय से अटका हुआ पैसा हाथ में आ सकता है और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार और मुनाफा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, सितंबर में मंगल के बदलाव इन राशियों के लिए तरक्की, सफलता और समृद्धि का सुनहरा अवसर लेकर आ सकते हैं।