Mangal Gochar In Kanya 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। वह ग्रहों के सेनापति भी कहलाए जाते हैं। चूंकि मंगल ऊर्जा, शक्ति और साहस के कारक है, इसलिए उनके प्रभाव से जातक निडर और बलवान बनता है। वह एक राशि में लगभग 45 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में वह जब भी गोचर करते हैं, तो देश-दुनिया सहित जातकों के निजी जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। वहीं एक बार फिर जुलाई माह में मंगल के गोचर का संयोग बना हुआ है। ज्योतिषियों के मुताबिक 28 जुलाई को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। उनके इस राशि में आने पर कुछ राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता से लेकर निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।