Mangal Gochar 2026: 02 अगस्त 2026 को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, उत्साह, ऊर्जा, पराक्रम और युद्ध का कारक माना जाता है। इसके अलावा मंगल को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। आपको बता दें कि मंगल अभी वृषभ राशि में हैं और 2 अगस्त को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जो यहां पर 18 सितंबर तक रहेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करने से देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक जातक के जीवन पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। मंगल के राशि परिवर्तन से करियर-कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि और कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्ति होंगे। आइए जानते हैं मंगल राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा लाभ किन राशियों को मिलेगा।