फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2026: 21 जून को होगा मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

Mon, 15 Jun 2026 06:26 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2026: 21 जून को मंगल मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Mars Transit In Taurus 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन जब होता है तो इसका विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। 21 जून को मंगल का गोचर शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में होने वाला है। मंगल के वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशियों के जीवन में बड़ा और शुभ परिवर्तन देखने को मिलेगा। मंगल के गोचर करने से आय में वृद्धि, करियर में तरक्की और किस्मत में बड़ा बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं मंगल का गोचर किन राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।  
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर वृषभ राशि के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित रहेगा। मंगल का राशि परिवर्तन आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा जिससे आपको धन का लाभ हो सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के होगी। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा भी अर्जित करने में कामयाबी मिलेंगी।
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा जिससे आपके करियर-कारोबार में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। आपको करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस दौरान नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे मौके हाथ लगेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। मंगल का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको नए-नए और अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें