फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2026: मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए सभी 12 राशियों पर आने वाला दिन कैसा रहेगा

Mon, 11 May 2026 05:06 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2026: 11 मई को मंगल मीन राशि की यात्रा को विराम देते हुए अपनी स्वराशि मेष में गोचर होंगे, जिसका सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 13
मंगल गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
Mangal Gochar 2026: 11 मई, सोमवार को साहसी और पराक्रमी ग्रह मंगल शनि के स्वामित्व वाली राशि मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि के स्वामी मंगलदेव होते हैं ऐसे में मंगल का राशि परिवर्तन स्वयं की राशि में होने से इसका काफी प्रभाव माना जाता है। ज्योतिष में मंगल को युद्ध, भूमि, रक्त, क्रोध और सेना आदि का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी होती हैं उनके अंदर साहस और पराक्रम भरा हुआ होता है। ऐसे लोगों के पास काफी आर्थिक क्षमताएं होती हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होते हैं उनको वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कमी रहती है। इसके मंगल दोष होने पर व्यक्ति को भूमि-भवन से जुड़े कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं मंगल के स्वयं की राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के ऊपर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होगा जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपकी निर्णय करने की क्षमता में विस्तार होगा। आपको अधूरे काम पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आक्रमकता आ सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
मंगल के गोचर करने से वृषभ राशि के लिए ये 12वें भाव में आ जाएंगे जिससे आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश से जुड़े कामों में है उनको वहां से कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल 11वें भाव में गोचर करेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय के स्त्रोतों में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा रुके हुआ धन वापस मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके दशम यानी कर्म स्थान पर होगा। ऐसे में कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मंगल का गोचर आपके नवम भाव में होगा और यह भाव भाग्य और धर्म से संबंधित होता है। इस तरह के आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रूझान बढ़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर अष्टम भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अष्टम भाव आयु और जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं से संबंधित होता है। ऐसे में आपको इस दौरान थोड़ा संभलकर रहना होगा। इसके अलावा शोध कार्य में रुचि जाएगी।

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालो के लिए मंगल सप्तम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप पर मंगल का सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस गोचर से आपका अपने जीवन साथी संग किसी बात को लेकर मतभेद पनप सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इसके अलावा व्यापार में नए तरह के अनुबंध बन सकते हैं। 

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में होगा। कुंडली का छठा भाव आपके शत्रुओं और रोगों से संबंधित होता है। मंगल का यहां पर गोचर करने से आपको अपने शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। 

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उनकी कुंडली के पंचम भाव में होगा। ऐसे में शिक्षा, प्रेम और संतान संबंधी कुछ मामलों में आपके ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां रहेंगी। 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए मंगल चतुर्थ भाव यानी सुख के स्थान पर रहेगा। इस तरह से आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। मां की सेहत को लेकर आपकी कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे भाव में यानी साहस और पराक्रम को प्रभावित करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके छोटे-भाई बहनों के साथ आपके मधुर संबंध होंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल धन भाव में रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों संग रिश्ता बेहतर रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें