Mangal Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं। आपको बता हैं कि मंगल इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं और अगस्त में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल 2 अगस्त को शाम 10 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल का मिथुन राशि में गोचर 18 सितंबर तक रहेगा। मंगल का बुध के स्वामित्व वाली राशि में गोचर करना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। आइए जानते हैं मंगल के गोचर का किन-किन राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और अष्टम भाव के स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर में मंगल आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान आप महत्वपूर्ण निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों पूरे होंगे और कार्यस्थल पर नई योजनाओं में अच्छी सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ सूचनाएं लेकर आ सकता है।आपके लिए मंगल चौथे और नवम भाव के स्वामी होने के कारण योगकारक ग्रह माने जाते हैं। इस गोचर में मंगल आपकी कुंडली के एकादश भाव में रहेंगे, जो आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का भाव है। ऐसे में आमदनी बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है।
4 of 5
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
आने वाले दिनों में आपको लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।मकर राशि के लिए मंगल चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी हैं। गोचर के दौरान मंगल आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान रहेंगे। यह स्थिति नौकरी और व्यवसाय में आपके प्रदर्शन को बेहतर बना सकती है। आपकी मेहनत, अनुशासन और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि
2 अगस्त को मंगल का मिथुन राशि में गोचर बहुत ही शुभ और अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। इस गोचर में मंगल आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे दांपत्य जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद से बचने की सलाह है। साथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक रहेगा। वहीं, विवाह योग्य लोगों के रिश्ते तय होने में कुछ विलंब हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।