Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल को युद्ध और रक्त का देवता माना गया है। 7 दिसंबर को मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
मंगल गोचर 2025 का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : amar ujala
Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, जोश और युद्ध का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल 7 दिसंबर को गुरु की राशि धनु में गोचर करने से जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में मंगल शुभ होते हैं उनके अंदर ऊर्जा, जोश, हिम्मत और चुनौतियों से लड़ने की क्षमता होती है। मंगल को ग्रहों का योद्धा कहा जाता है। आइए जानते हैं मंगल के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के ऊपर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब 7 दिसंबर को मंगल का धनु राशि में गोचर नौवें भाव में होगा। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव शुभ रहेगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहे सभी प्रयास सफल होंगे।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। झगड़े विवाद से दूर ही रहें।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके सातवें भाव में होगा। आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर छठे भाव में होगा। राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव उन्नति दिलाएगा लेकिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके पंचम भाव में होगा। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव शुभफल कारक ही रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर चौथे भाव में होगा। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला फल कारक ही रहेगा। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति और सम्मान वृद्धि के योग बन रहे हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छी सफलता दिलाएगा।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और छठे भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। आय के साधन भी बढ़ेंगे। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला फल कारक ही रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके पहले भाव में होगा। आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव ऊर्जाशक्ति तो प्रदान करेगा ही नौकरी में भी पदोन्नति और मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छा नहीं रहेगा। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का धनु राशि में गोचर आपके दसवें भाव में होगा। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक लाभदायक रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।