फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: मंगल का सबसे बड़ा परिवर्तन, शुक्र की राशि में आकर चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत

Sun, 14 Sep 2025 11:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2025: मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव 13 सितंबर को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा प्रभाव। 
विज्ञापन
1 of 13
मंगल गोचर 2025 का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
Mangal Gochar 2025:  युद्ध और भूमि के कारक ग्रह मंगल आज यानी 13 सितंबर 2025, शनिवार को कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल देव आज रात करीब 08 बजकर 18 मिनट तुला राशि में गोचर करेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं और कालपुरुष की कुंडली में यह पहले और आठवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। ज्योतिष में मंगलदेव अधिकार और पद के मामले में काफी प्रभाव शाली होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में मंगलदेव शुभ स्थान पर होते हैं उनके जीवन में उनको पद-प्रतिष्ठा और अधिकार की प्राप्ति बहुत ही फलदायी साबित होते हैं। तुला राशि में मंगल के गोचर करने के बाद यह अपनी स्वराशि वृश्चिक में चले जाएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए मंगल का शुक्रदेव की राशि तुला में जाना किस प्रकार का प्रभाव डालेगा। इसका ज्योतीषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल ग्रह आपके पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके सातवें भाव में होगा। ऐसे में आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई मायनों में तो सफलता दिलाएगा लेकिन शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। मंगल के गोचर करने से आपके दांपत्य जीवन में कटुता और वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। इनसे आपको बचना होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। सेहत में आने वाली लगातार गिरावट थमेगी। आपको शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में होगा। आपकी राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें फिर भी कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपके लिए मंगल ग्रह छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके पंचम भाव मे होगा। ऐसे में आपकी राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो उत्तम रहेगा। गृहस्थों को संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। बिजनेस के मामले में मंगल का गोच शुभ और उन्नति होगी। व्यापार के लिहाज से ग्रह-गोचर अनुकूल ही रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपके लिए मंगल पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके चौथे भाव में होगा। ऐसे में आपकी राशि से चौथे सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के सुखद समाचारों का सामना करवायेगा किंतु सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। इस दौरा आपको कुछ अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग भी हैं। इस दौरान आपके जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
आपके के लिए मंगल चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं और मंगल का तुला राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस तरह से आपकी राशि से तृतीय जोकि साहस और पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आप अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपके के लिए मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। इस तरह से आपकी राशि से दूसरे यानी धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता अधिक परेशान कर सकती है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 13 सितंबर को मंगल का तुला राशि में गोचर आपके पहले भाव में होने से मंगल का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन सफलता दिलाएगा किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। वैवाहिक वार्ता में कुछ अड़चन आ सकती हैं, अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 
यदि आप अपनी विस्तृत कुंडली के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो myjyotish एप डाउनलोड करें और ज्योतिषी से बात करें।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल आपके पहले और छठे भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा। 12वां भाव जोकि व्यय का होता है उसमें गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक भाग-दौड़ और अपव्यय का सामना करवाएंगे। आपके शत्रु इस दौरान सक्रिय रहेंगे और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। सेहत में ज्यादा ध्यान रहने की आवश्यकता आप अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें।  साहस और पराक्रम के  कठिन परिस्थितियों पर तो आसानी से विजय प्राप्त करेंगे।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में हुआ है। ऐसे में आपकी राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल सुखद परिणाम ही देंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों विशेष करके इंजीनियरिंग और साइंस के विद्यार्थियों के लिए तो समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सफलताओं के बावजूद प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके दसवें भाव में होगा। इस तरह से आपकी राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति और सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी में हैं और इस समय स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। आपको इस दौरान मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके नवम भाव में होगा। आपकी राशि से भूमि पुत्र मंगल का नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छा रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो उनके लिए यह समय बेहतरीन परिणाम दायक रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं। मंगल का तुला राशि में गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। आपकी राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल के अप्रत्याशित प्रभाव स्वरूप आपको हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अत्यधिक सावधान रहें। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें