rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल लग्नेश और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके पांचवें स्थान में होगा। इस भाव में गोचर कर रहे मंगल अष्टम भाव, एकादश भाव, और द्वादश भाव को प्रभावित करेंगे। मंगल के गोचर के कारण छात्र वर्ग को बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इस समय अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपका चयन हो सकता है। यह समय गूढ़ विद्याओं और ज्योतिष सीख रहे छात्रों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इस समय व्यापारी वर्ग, रियल स्टेट और प्रॉपर्टी के काम में लगे हुए जातकों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। अगर आप कई दिनों से विदेश जाने की सोच रहे थे तो अब आपके लिए अच्छा समय है। आयात और निर्यात से जुड़े व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद दिखाई दे रही हैं।