Mangal Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और वह साहस, ऊर्जा, शक्ति और भूमि के कारक माने जाते हैं। चूंकि मंगल ऊर्जा का प्रतिनिधित्व भी करते हैं, इसलिए वह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो देश-दुनिया और सभी राशियों के निजी जीवन पर इसका खास असर दिखाई देता है। वर्तमान में मंगल शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। उनका यह गोचर 16 जनवरी को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर हो चुका है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य और शुक्र इसी राशि में पहले से विराजमान है। मंगल के यहां आने से त्रिग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में मंगल के मकर में आने से किन राशियों को लाभ और किसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।