फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Dosh Upay: मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर

Wed, 30 Jul 2025 03:06 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष शास्त्र में इसके मांगलिक दोष निवारण के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी मांगलिक दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो कुछ विशेष उपाय करने से इस दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : Amar Ujala
Mangal Dosh Remedies In Hindi: कई लोगों की कुंडली में मंगल दोष होने के कारण उन्हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के पहले, दूसरे, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में मंगल ग्रह स्थित होता है, तब मांगलिक दोष उत्पन्न होता है। इसके प्रभाव से विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में तनाव या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में इसके निवारण के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी मांगलिक दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो कुछ विशेष उपाय करने से इस दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
 

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े

Mars Ketu Conjunction: 28 जुलाई से खत्म हुई मंगल-केतु की अशुभ युति, करियर-कारोबार होगा अब लाभ

विज्ञापन

2 of 5
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : freepik
मांगलिक दोष शांति के उपाय
विशेष पूजा कराएं

किसी अनुभवी ब्राह्मण या पंडित से मंगल ग्रह शांति की विधिपूर्वक पूजा कराना लाभकारी होता है। यह पूजा हनुमान मंदिर, नवग्रह मंदिर या त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे पवित्र स्थलों पर करवाई जा सकती है।

मंगल बीज मंत्र का जाप करें
"ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः" इस मंगल बीज मंत्र का नियमित जाप करें। यह जाप तुलसी या रुद्राक्ष की माला से करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : adobe stock
मंगलवार व्रत और हनुमान पूजन
मंगलवार के दिन व्रत रखें और भगवान हनुमान की विशेष पूजा करें। उन्हें चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं और लाल फूल, गुड़ व चने का भोग लगाएं। ऐसा करने से मंगल का दोष शांत होता है।

पाठ करें
इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। इनमें से किसी भी एक का नियमित रूप से पाठ करने से भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

4 of 5
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : adobe stock
लाल मूंगा धारण करें
मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करने वाला रत्न लाल मूंगा यानी कोरल माना जाता है। इसे तांबे की अंगूठी में जड़वाकर, मंगलवार के दिन विधिपूर्वक मंत्रों से अभिमंत्रित कर पहनें। लेकिन इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह जरूर लें।

मंगल ग्रह से जुड़ी वस्तुओं का दान करें
मंगलवार को लाल रंग की वस्तुएं जैसे लाल वस्त्र, मसूर की दाल, तांबे के बर्तन, गुड़ और चना आदि का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : adobe stock
सबसे पहले कराएं कुंडली की जांच
ध्यान रखें कि हर किसी की कुंडली में मंगल दोष नहीं होता। कई बार यह दोष केवल नाम मात्र का होता है और इसका कोई विशेष अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले किसी जानकार और विश्वसनीय ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली की सही जांच जरूर करवाएं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें