तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल और बुध की युति बहुत ही शुभ, लाभकारी और सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। अक्तूबर माह में यह युति आपके लग्न भाव में बनेगी जिससे आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको एक से ज्यादा स्थानों से लाभ के मौके मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग कोई काम धंधा किसी के साथ मिलकर कर रहे हैं उनके लिए लिए साझेदारी में अच्छा मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।