नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि शुक्र आपके लग्न (पहले भाव) में प्रवेश करेगा। इससे व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार करने वालों के लिए लाभ कमाने के सुनहरे अवसर बनेंगे और नए प्रोजेक्ट शुरू करने का सही समय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। कुल मिलाकर यह अवधि जीवन में सुख-सुविधा, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाली साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।