Malavya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जब कोई ग्रह अपनी स्वराशि या फिर उच्च राशि में गोचर करता है तो इससे राजयोग का निर्माण होता है। राजयोग के निर्माण के चलते कुछ राशि राशि वालों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें मार्च के महीने में होली से पहले सुख, धन और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में शुक्र योगकारक होते हैं उनको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और ये इस राशि में 26 मार्च तक रहेंगे। शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से शुक्र-शनि के बीच युति बनेगी और शुक्र का अपनी उच्च राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं शुक्र और शनि के बीच आपस में मित्रता का भाव रहता है। आइए जानते हैं शुक्र के मालव्य राजयोग बनने से किन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।