सिंह राशि- राशि से छठेभाव में सूर्य का गोचर आपको शत्रु मर्दी बनाएगा। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना सार्थक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी किंतु, ननिहाल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। सूर्य की व्ययभाव पर दृष्टि के फलस्वरूप भागदौड़ अधिक। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।