फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि में आ रहे हैं सूर्य,अगले एक महीने इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान

Fri, 13 Jan 2017 03:32 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य देव
शन‌ि की राश‌ि में सूर्य का आना बहुत ही शुभ माना जाता है लेक‌िन इस साल सूर्य का मकर राश‌ि में आना शन‌िवार के द‌िन हो रहा है। ऐसे में ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार यह सक्रांत‌ि को राक्षसी नाम की कहलाएगी। संक्रांत‌ि का पुण्यकाल यानी स्नान दान का समय 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर 38 म‌िनट से दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ज्योत‌िषशास्‍त्री मान रहे हैं क‌ि इस संक्रांत‌ि के प्रभाव से भ्रष्टाचार, अपराध, राजनीत‌िक उथल-पुथल में वृद्ध‌ि होगी। देश के कई भागों में नीचले स्‍तर की राजनीत‌ि देखने को म‌िल सकती है। आइये देखें क‌ि इस संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः उत्साह‌ित और उर्जावान महसूस करेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आपकी राश‌ि से दसवें घर में सूर्य का आगमन जनवरी के अंत‌िम सप्ताह तक आपके ल‌िए नौकरी व्यवसाय में आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। आप काफी उत्साह‌ित और उर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो फरवरी में अध‌िकार‌ियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस महीने आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। जनवरी के अंत‌िम सप्ताह से आप ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे लेक‌िन सूर्य शन‌ि के द्व‌िद्वादश योग के कारण कुछ समय तक स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी एवं पार‌िवार‌िक जीवन में उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः खर्चों में वृद्ध‌ि होगी

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आपकी राश‌ि से नवम भाव में सूर्य का प्रवेश आपको प‌िता एवं वर‌िष्ठजनों से लाभ द‌िला सकता है। पर‌िश्रम के बाद आपको धन एवं कार्यक्षेत्र में प्रगत‌ि का लाभ म‌िलेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। व‌िदेशों से लाभ का योग बनेगा। लेक‌िन 26 जनवरी से ढैय्या लग जाने के कारण आपको मानस‌िक परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्ध‌ि होगी।

म‌िथुन राश‌िः कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपके ल‌िए सूर्य का यह गोचर खर्चीला और पार‌िवार‌िक मामलों में उलझन भर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। राश‌ि स्वामी बुध फरवरी के पहले हफ्ते में सूर्य के साथ आ जाएंगे ज‌िससे बौद्ध‌िक कार्यों में प्रगत‌ि होगी लेक‌िन राश‌ि से आठवें घर में सूर्य के साथ बुध का संयोग स्वास्‍थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव की स्‍थ‌ित‌ि देगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः साझेदारी के काम में फायदा म‌िल सकता है

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
राश‌ि से सातवें घर में सूर्य का गोचर जीवनसाथी से मतभेद या उनकी सेहत को लेकर च‌िंत‌ित कर सकता है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि अपनी सोच सकारात्मक रखें और च‌िंता से बचें अन्‍यथा इसका आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। व‌िरोध‌ियों से सजग रहें। व‌िदेशों से संबंध‌ित मामलों में लाभ की स्‍थ‌ित‌ि रहेगी। साझेदारी के काम में फायदा म‌िल सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सूर्य का गोचर आपको यात्रा करवा सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आपकी राश‌ि से छठे घर में सूर्य का गोचर आपको यात्रा करवा सकता है। इन द‌िनों आप क‌िसी व‌िषय को लेकर उलझन में रहेंगे ज‌िससे अन‌िद्रा की श‌िकायत हो सकती है। आपकी उर्जा और कार्यक्षमता से व‌िरोध‌ियों को मात दे सकते हैं। आखों में तकलीफ हो सकती है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः धर्म-कर्म में आपकी रुच‌ि बढ़ेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
छात्रों को इन द‌िनों काफी पर‌िश्रम करना होगा तभी पर‌िणाम अनुकूल आने की संभावना रहेगी। संतान पक्ष को लेकर आप च‌िंत‌ित रह सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुच‌ि बढ़ सकती है। नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, मौके का लाभ उठाने के ल‌िए प्रयास करना होगा।

तुला राश‌िः प्रभाव और लाभ में वृद्ध‌ि होगी 

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपके ल‌िए सूर्य का गोचर अनुकूल फलदायी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में पूर्व में क‌िए गए प्रयास का शुभ फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और लाभ में वृद्ध‌ि होगी। सुख के साधन प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्‍थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
राश‌ि से तीसरे घर में सूर्य का आगमन आपके जोश, उत्साह और पराक्रम को बढ़ाने वाला होगा। आप जीवन के व‌िभ‌िन्न क्षेत्रों से संबंध‌ित महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सामाज‌िक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। लेक‌िन यह भी ध्यान रखें क‌ि आप साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं इसल‌िए जो भी म‌िलेगा उसके ल‌िए आपको काफी प्रयास करना होगा। भाई-बंधुओं से तालमेल बनाए रखें नहीं तो कष्ट हो सकता है।

धनु राश‌िः खर्चों पर न‌ियंत्रण रखना होगा

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको अपने सगे-संबंध‌ियों से तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंक‌ि इनसे मतभेद की आशंका रहेगी। आपको अपने खर्चों पर भी न‌ियंत्रण रखना होगा नहीं तो जमा धन भी खर्च हो सकता है। मान‌स‌िक परेशानी और उलझन की स्‍थ‌ित‌ि बनी रहेगी।

मकर राश‌िः संयम से काम लें और क्रोध पर काबू रखें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आपकी राश‌ि में सूर्य का आगमन आपको उत्साह और उर्जा से भरपूर बनाए रखेगा। आपकी साढ़ेसाती भले ही इस महीने से शुरु हो रही है लेक‌िन सूर्य अनुकूल प्रभाव आपको इस महीने अपनी मेहनत और प्रयास का फल द‌िलाने में सहायक रहेगा। आपको कहीं से लाभ म‌िल सकता है। लेक‌िन सलाह है क‌ि संयम से काम लें और क्रोध पर काबू रखें।

कुंभ राश‌िः थकान और आंखों में नींद की कमी रहेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
राश‌ि से बारहवें घर में सूर्य का संचार आपके ल‌िए भागदौड़ की स्‍थ‌ित‌ि बना सकता है। इस महीने आपकी व्यस्तता बढ़ेगी अपने आराम के ल‌िए समय न‌िकालना कठ‌िन होगा, शरीर में थकान और आंखों में नींद की कमी रहेगी। कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना सकती है। व‌िरोध‌ियों से सजग रहें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः कार्यक्षेत्र में लाभ एवं उन्नत‌ि का मौका म‌िलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपके ल‌िए सूर्य का गोचर कुल म‌िलाकर अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ एवं उन्नत‌ि का मौका म‌िलेगा। अध‌िकार‌ियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। संतान पक्ष से खुशी म‌िलेगी। स्वास्‍थ्य अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें