फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: मकर राशि में होने वाला है 2 बड़े ग्रहों का गोचर, इनके लिए शानदार रहेगा जनवरी माह

Thu, 08 Jan 2026 05:14 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Sankranti 2026: जनवरी के मध्य में मकर राशि में एक के बाद एक कई प्रमुख ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। दरअसल, दो दिनों के भीतर दो प्रभावशाली ग्रहों का प्रवेश मकर राशि के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं... 
विज्ञापन
1 of 5
मकर राशि में दो बड़े गोचर - फोटो : Amar Ujala
Makar Sankranti 2026 Rashifal: इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संक्रांति मकर राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वजह यह है कि जनवरी के मध्य में मकर राशि में एक के बाद एक कई प्रमुख ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। खास बात यह है कि दो दिनों के भीतर दो प्रभावशाली ग्रहों का प्रवेश मकर राशि के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं... 

48 घंटे में दो बड़े ग्रहों का गोचर
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके ठीक अगले दिन यानी 14 जनवरी को सूर्य देव भी मकर राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से मकर राशि में शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा, जिसे प्रगति, मान-सम्मान और आर्थिक मजबूती देने वाला योग माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग - फोटो : amar ujala
मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग
जनवरी 2026 के दौरान मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा अलग-अलग समय पर एकत्र होंगे। इन ग्रहों के संयोग से पंचग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव विशेष रूप से करियर, धन और सेहत से जुड़े मामलों में अनुकूल रहने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
मकर राशि वालों पर कैसा रहेगा असर? - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि वालों पर कैसा रहेगा असर?
जनवरी 2026 में मकर राशि वालों की लव लाइफ संतुलित रह सकती है, लेकिन रिश्तों में समझदारी और धैर्य जरूरी होगा। किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी से बचें, खासकर निवेश, नए ऑफर या आर्थिक सौदों को लेकर। पैसों से जुड़े फैसले परिवार की सलाह से लेना लाभकारी रहेगा।

इस दौरान आय के अतिरिक्त स्रोत बनने के संकेत भी मिल सकते हैं। 13 जनवरी के बाद शुक्र के प्रभाव से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं 15 जनवरी के बाद नया काम या बिजनेस शुरू करने के योग भी बन सकते हैं। सोच-समझकर और धैर्य के साथ उठाया गया कदम आपको लाभ दिला सकता है।
 

4 of 5
सेहत को लेकर क्या रखें ध्यान? - फोटो : adobe stock
सेहत को लेकर क्या रखें ध्यान?
जनवरी 2026 में मकर राशि वालों की सेहत सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। हालांकि किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकर राशि वालों पर कैसा रहेगा असर? - फोटो : adobe stock
शुक्र प्रेम, भौतिक सुख-सुविधा और वैभव का प्रतीक हैं, वहीं सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्रों से जुड़ा ग्रह माना जाता है। इन दोनों की संयुक्त शक्ति मकर राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकती है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें