Makar Sankranti 2025: हर साल जनवरी माह में मकर संक्रांति के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इसे खिचड़ी संक्रांति और उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति का दिन किसानों के लिए और भी खास होता है, क्योंकि यह नई फसल की कटाई का संकेत है, इसलिए किसान वर्ग इस दिन को आभार दिवस के रूप में मनाते हैं।
ज्योतिष दृष्टि से भी मकर संक्रांति का त्योहार बेहद कल्याणकारी है। कहते हैं कि जब सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर प्रवेश करेंगे, इसलिए 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन विष्कुम्भ योग और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के मकर राशि में आने के बाद से कुछ राशियों को नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में धन लाभ व रिश्तों में शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती हैं, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।