Makar Sankranti 2022 Sun Transit in Capricorn: भगवान सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 08 बजकर 29 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पर ये पहले से विराजमान शनि और बुध के साथ युति किया है। इसी के साथ शनिदेव के दुष्प्रभाव में भी कुछ कमी आएगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मकर राशि में प्रवेश के साथी अत्यधिक प्रभावी हो जाते हैं जातकों पर इनका पूरा प्रभाव दिखाई देने लगता है इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।