फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों बाद मकर संक्रांति पर बना बेहद शुभ संयोग, शनि शांति के लिए करें यह 5 काम

Sat, 14 Jan 2017 10:28 AM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 9
मकर संक्रांत‌ि
साल की 12 संक्रांत‌ियों में से मकर संक्रांत‌ि का सबसे ज्यादा महत्व है क्योंक‌ि इस द‌िन सूर्य देव मकर राश‌ि में आते हैं और इसके साथ देवताओं का द‌िन शुरु हो जाता है। इसल‌िए मकर संक्रांत‌ि के द‌िन स्नान, दान और पूजन का बड़ा ही महत्व है। लेक‌िन इन सबसे ज्यादा महत्व है सूर्य देव का अपने पुत्र शन‌ि के घर में आना। इस साल मकर संक्रांत‌ि पर कुछ ऐसा संयोग बना है ज‌िससे सूर्य और शन‌ि दोनों को एक साथ खुश क‌िया जा सकता है और यह ऐसा संयोग है जो कई वर्षों के बाद बना है।
विज्ञापन

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

2 of 9
सूर्य देव
दरअसल इस साल मकर संक्रांत‌ि 14 जनवरी को है क्योंक‌ि इस द‌िन सूर्य देव सुबह 7 बजकर 38 म‌िनट पर मकर राश‌ि में प्रवेश कर रहे हैं। संयोग की बात है क‌ि इस द‌िन शन‌िवार का द‌‌िन है। शन‌िवार के द‌िन मकर संक्रांत‌ि का होना एक दुर्लभ संयोग है।
विज्ञापन

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

3 of 9
शन‌ि
ज्योत‌िषशास्‍त्र में शन‌ि महाराज को मकर और कुंभ राश‌ि का स्वामी बताया गया है। ऐसे में शन‌िवार के द‌िन शन‌ि की राश‌ि में सूर्य का आगमन शन‌ि महाराज को अनुकूल और शुभ बनाने के ल‌िए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस साल 26 जनवरी से मकर राश‌ि वालों की साढ़ेसाती भी शुरु होने वाली है ऐसे में इनके ल‌िए शन‌ि को खुश करने का यह बहुत ही अच्छा मौका है।

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

4 of 9
Shani Dev
मकर राश‌ि के अलावा इस साल तुला, वृश्च‌िक, धनु राश‌ि वालों की भी साढ़ेसाती रहेगी और मेष, वृष, स‌िंह एवं कन्या राश‌ि वालों को ढैय्या लगेगी। ऐसे में इन आठों राश‌ि वालों को इस मकर संक्रांत‌ि के मौके पर शन‌ि महाराज को खुश करने के ल‌िए कुछ आसान से उपाय जरूर करने चाह‌िए। ज‌िनकी शन‌ि की दशा चल रही है उन्हें भी यह उपाय करना चाह‌िए।
विज्ञापन

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

5 of 9
ख‌िचड़ी
मकर संक्रांत‌ि के द‌िन उड़द दाल में ख‌िचड़ी बनाकर दान करें और स्वयं भी भोजन करें।
विज्ञापन

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

6 of 9
पूड़‌ियां
सरसो तेल में मीठी पूड़‌ियां तलकर कुत्ते को ख‌िलाएं।
विज्ञापन

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

7 of 9
त‌िल
काले त‌िल का दान करें और खुद को भी त‌िल से बनी कुछ चीजें खाएं।

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

8 of 9
काले कपड़े
काले कपड़े का दान करें।
विज्ञापन

वर्षों बाद मकर संक्रांत‌ि पर बना बेहद शुभ संयोग, शन‌ि शांत‌ि के ल‌िए करें यह 5 काम

9 of 9
कंबल
इस मकर संक्रांत‌ि के अवसर पर क‌िसी जरुरतमंद को काले कंबल का दान बहुत ही शुभ फलदायी होगा और शन‌ि के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें