Makar Rashifal 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि की राशि मकर के लिए यह वर्ष कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। आपको धन हानि जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं, इसलिए खुद का खास ध्यान रखना जरूरी रहेगा। मन को शांत रखने के लिए आप धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, जिससे आत्मिक शांति मिलेगी। इस समय आप कई यात्राएं करेंगे, जिससे सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं। कामकाज के क्षेत्र में आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। संपत्ति से जुड़े किसी भी निर्णय को लेते समय विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। आइए आपका वार्षिक राशिफल जान लेते हैं।