महाशिवरात्रि 2026 भोग का धार्मिक महत्व
- फोटो : adobe stock
महाशिवरात्रि 2026 भोग का धार्मिक महत्व
हिंदू परंपरा में भगवान शिव को भोग अर्पित करने की परंपरा बहुत प्राचीन मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं और पुराणों के अनुसार, भोलेनाथ भोग से अधिक भक्त की सच्ची भावना, पवित्र मन और श्रद्धा को महत्व देते हैं।
भोग अर्पित करना क्यों माना जाता है शुभ?
भोग चढ़ाना केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का प्रतीक भी है। मान्यता है कि जब भक्त पूरे मन से शिव जी को भोग अर्पित करता है, तो उसके जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और मानसिक शांति की अनुभूति होती है।