फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल-चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी योग, इन राशिवालों को मिल सकता है अचानक पैसा

Sun, 12 Apr 2026 09:02 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 अप्रैल को गुरु के मीन राशि में रहने से महालक्ष्मी योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। यह योग धन, तरक्की और सफलता देने वाला होता है। इस खास योग का लाभ कुछ राशियों को विशेष रूप से मिलने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala
Mahalakshmi Yog: इस समय मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 11 मई 2026 तक यहीं रहेंगे। मीन राशि में रहते हुए मंगल की अन्य ग्रहों के साथ युति कई तरह के शुभ और अशुभ योग बना रही है। इसी क्रम में 16 अप्रैल 2026 को चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही मंगल और चंद्रमा की युति बनेगी। इससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग लगभग ढाई दिन तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार इसे धन,समृद्धि और उन्नति देने वाला बेहद शुभ योग माना जाता है।  महालक्ष्मी राजयोग का यह प्रभाव  चार राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, आर्थिक लाभ और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।  
केतु की महादशा में बदल जाती है तकदीर, जानें भाग्य परिवर्तन के पीछे कौन से ग्रह
Weekly Horoscope: अप्रैल माह का ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 5
अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
महालक्ष्मी राजयोग का असर वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इस समय आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर के लिहाज से भी यह समय फायदेमंद है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश नजर आएंगे। साथ ही, स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार महसूस होगा और आप खुद को अधिक ऊर्जावान पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकते हैं - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग प्रगति के नए रास्ते खोलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकते हैं, जबकि जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। नए क्लाइंट या बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

4 of 5
अपनी पसंद की चीजों पर खर्च कर सकते हैं - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के जीवन में इस योग के प्रभाव से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी पसंद की चीजों पर खर्च कर सकते हैं और जीवनशैली में सुधार महसूस करेंगे। घर,जमीन या वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी है और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है ताकि यह शुभ समय बिना रुकावट के फल दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसिक रूप से भी आप हल्का और संतुलित महसूस करेंगे। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह महालक्ष्मी राजयोग सबसे अधिक खास माना जा रहा है क्योंकि यह उनकी ही राशि में बन रहा है। इस दौरान आपकी कई पुरानी समस्याएं दूर हो सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। मानसिक रूप से भी आप हल्का और संतुलित महसूस करेंगे। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। कुल मिलाकर, यह समय मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें