Mahalaxmi Rajyog 2025: ज्योतिष में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है और वह ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम व भूमि के कारक ग्रह है। इसके अलावा 12 राशियों में मंगल को मेष-वृश्चिक का स्वामित्व प्राप्त है। इन जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। हालांकि मंगल के राशि परिवर्तन व युति निर्माण से भी जातकों को विशेष लाभ मिलता है। योग के प्रभाव से जातकों को करियर, बिजनेस और जमीन-जायदाद के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम भी मिलते हैं।
वर्तामन में मंगल सिंह राशि में विराजित हैं। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक बने रहेंगे। इस दौरान मंगल की जून के अंत में चंद्रमा से युति भी होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें, मंगल सिंह में हैं और 29 जून 2025 को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से वृषभ समेत इन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते है।