फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahalaxmi Raj Yoga: मंगल-चंद्रमा युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि वालों को हो सकता है अचानक धन लाभ

Thu, 06 Mar 2025 12:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

07 मार्च को मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि के जातकों को बहुत अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
साल 2025 में ग्रहों के संयोग से कई तरह के राजयोग का निर्माण होगा - फोटो : अमर उजाला
Mahalaxmi Raj Yoga: 07 मार्च को दो प्रमुख ग्रहों के मिलन से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं और इस दौरान कई तरह के शुभ राजयोग भी बनते हैं। जब भी दो ग्रहों की युति होती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। आपको बता दें 07 मार्च को धरती पुत्र कहे जाने वाले सेनापति मंगल और चंद्रमा की युति मिथुन राशि में होगी। मंगल अभी मिथुन राशि में है और 07 मार्च को चंद्रमा भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा- मंगल की युति से बनने वाला महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा फल देना वाला योग सिद्ध हो सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली के धन भाव में बनेगा जिससे आपको धन लाभ के मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जिन लोगों का अपना कोई व्यवसाय है उनको इसमें मुनाफा हासिल हो सकता है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी जिससे बड़ी से बड़ी चुनौतियों का आसानी के साथ पूरा कर लेंगे। 

Panchgrahi Yog 2025: मार्च में बनेगा पंचग्रही योग, वृषभ के अलावा इन दो राशि वालों का चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ और लाभकारी रहेगा। चंद्रमा और मंगल की युति आपकी राशि के ग्याहरवें भाव में बनने जा रहा है। इस तरह से आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं। महालक्ष्मी राजयोग से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। निवेश से आपको लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। आए के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। 

Chaturgrahi Yog 2025: मार्च में ग्रहों की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त आर्थिक लाभ

विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को 07 मार्च के बाद कई तरह के सुनहरे अवसर मिलेंगे। चंद्रमा-मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। 07 मार्च को यह महालक्ष्मी राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक जो किसी काम-धंधे से संबंधित हैं या फिर नौकरीपेशा हैं उनको करियर-कारोबार से अच्छा लाभ और मुकाम हासिल हो सकता है। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे और आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें