फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2024: कब है माघ पूर्णिमा? इस दिन करें राशि अनुसार दान, पाप कर्म से मिलेगी मुक्ति

Sat, 17 Feb 2024 12:51 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
माघी पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
Magh Purnima 2024:  हिंदू धर्म में पूर्णिमा का लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसका न केवल आध्यात्मिक बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है। चंद्रमा भावनाओं, मन, शांति, आध्यात्मिकता, सोच आदि का प्रतिनिधित्व करता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण होता है और शुभ परिणाम देता है। ज्योतिष शास्त्र में, पूर्णिमा को अधिकतम पक्ष बल कहा जाता है, जो इसे एक शुभ ग्रह बनाता है। माघ पूर्णिमा हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार माघ महीने में आती है। आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह महीना फलदायी है। इस दिन पूजा-पाठ करना और दान करना लाभकारी होता है। भक्त त्रिवेणी संगम जैसे तीर्थ स्थलों पर पूजा करते हैं और पवित्र स्नान करते हैं। पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक लोग कई पापों और कुंडली दोषों को दूर करने के लिए पवित्र नदी में स्नान करते हैं। माघ पूर्णिमा 24 फरवरी, शनिवार को है। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 23 फरवरी 2024 को दोपहर 03:33 बजे से शुरू होगा और  24 फरवरी 2024 को शाम 05:59 बजे समाप्त होगी। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
माघ पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातकों को लाल रंग के कपड़े में रखकर गेहूं, गुड़, चना या तांबा आदि चीजों का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को चावल, तेल और चांदी का दान करना चाहिए। इससे चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। 

4 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
माघ पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के जातक हरी सब्जियां , फल या पन्ना रत्न का दान करें। 
विज्ञापन

5 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक पूर्णिमा के दिन चांदी , पीतल, दूध या मोती के आभूषण दान कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को माघ पूर्णिमा के दिन लाल रंग कि वस्तुएं दान करनी चाहिए ।
विज्ञापन

7 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
कन्या राशि के लोग हरे रंग के वस्त्र या हरी सब्जी दान करें।

8 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
 तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को नीले रंग के वस्त्र, तांबा और कांसे का दान करना चाहिए। कुंडली से ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है।  
 

9 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के दिन लाल कपड़े में लपेटकर मसूर की दाल, और गुड़ का दान करें। 

10 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि वाले लोगों को माघ पूर्णिमा के दिन पीले फूल, पीली मिठाई या पीले कपड़े में लपेटकर दान करना चाहिए।

11 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
माघ पूर्णिमा के दिन मकर राशि वाले लोगों को नीली वस्तुएं, नीले कपड़े, नीले फूल आदि का दान करना चाहिए, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

12 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
माघ पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि के जातक को अन्न और वस्त्र का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
माघी पूर्णिमा 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि  
मीन राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा के दिन पीली वस्तु, किताब, शहद  आदि दान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें