फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई को साल का दूसरा चंद्रग्रहण,अशुभ योग में होगा ग्रहण, 4 राशि वाले रहें सावधान

Wed, 27 Jun 2018 01:10 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीब एक महीने बाद 27 जुलाई को साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ने वाला है। यह ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। जिसे पूरे देश में देखा जा सकेगा। इस बार चंद्रग्रहण अशुभ योग में होने से कई लोगों को नुकसान हो सकता है। अशुभ योग के बनने के कारण इसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना जा रहा है। ऐसे में लोगों को बेहद सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

2 of 4
आषाढ़ पूर्णिमा की रात खग्रास चंद्रग्रहण होगा। 27 व 28 जुलाई को 3 घंटे 55 मिनट का खग्रास चंद्रग्रहण होगा। जिसे पूरे देश में एक साथ देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 4
ज्योतिषियों के अनुसार,खग्रास चंद्रग्रहण का ग्रह गोचर के अनुसार अलग-अलग प्रभाव होगा। ग्रह गोचर में मकर राशि के केतु के साथ चंद्रमा का प्रभाव और राहु से उसका समसप्तक दृष्टि संबंध होना, युति कृत मान से कर्क राशि में राहु, सूर्य, बुध तथा मकर राशि में चंद्र, केतु, मंगल युति कृत दृष्टि संबंध होना। ज्योतिष में इसे अच्छा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
ग्रहण का इन राशि वालों पर पड़ेगा बुरा असर
इस बार कुछ राशि वालों को चंद्रग्रहण के दौरान संभलकर रहना होगा। मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ हो सकता है। वहीं मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण सामान्य रहेगा। जबकि वृष, कर्क, कन्या और धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें