फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lunar Eclipse 2018: भारत के इन हिस्सों में दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, नजारा होगा दिलचस्प

Wed, 04 Jul 2018 10:29 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीब 6 महीने के अंतराल में साल 2018 का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर चंद्र ग्रहण 28 जुलाई की सुबह के 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।  यह ग्रहण करीब 3 घंटे और 55 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

2 of 4
इसके पहले साल पहला चंद्र ग्रहण जो 31 जनवरी को लगा था उसकी अवधि 3 घंटा और 24 मिनट की थी। सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 27 और 28 जुलाई को देश के सभी हिस्सों में अच्छी तरह से दिखेगा। इस खगोलीय घटना में चंद्रमा का रंग लाल रंग होगा जिसे वैज्ञानिकों ने ब्लड मून माना है। इस खगोलीय घटना का नजारा बेहद दिलचस्प होगा। ग्रहण लगभग पूरी रात दिखाई देगा।
विज्ञापन

3 of 4
ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा असर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस चंद्रग्रहण का कुछ राशियों पर विशेष असर पड़ेगा।  मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर इस ग्रहण का शुभ असर होगा। जबकि मकर, मिथुन, कन्या और धनु राशि पर अशुभ असर देखने को मिल सकता है। वहीं कुंभ, तुला, कर्क और वृष राशि पर इस ग्रहण का मिला जुला असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
चंद्रग्रहण के समय चांद चमकीला और बड़ा नजर आएगा। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण म्यांमार, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन, नेपाल, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग में दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें