फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar Rashifal: मेष समेत कई राशियों के लिए शुभ रहेंगे अगले 3 महीने, शनिदेव की मेहरबानी से मिलेगी तरक्की

Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Gochar Rashifal: मेष समेत कई राशियों के लिए शुभ रहेंगे अगले 3 महीने, शनिदेव की मेहरबानी से मिलेगी तरक्की
विज्ञापन
1 of 4
Shani nakshatra parivartan - फोटो : AI

Shani Nakshtra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। एक राशि से दूसरी राशि में जाने में शनि को लगभग ढाई साल का समय लगता है, और नक्षत्र परिवर्तन में भी इन्हें काफी वक्त लगता है। बीते 17 मई को शनि देव ने रेवती नक्षत्र में प्रवेश किया था, और यह नक्षत्र बुध ग्रह के स्वामित्व में आता है। यानी फिलहाल शनि देव बुध के नक्षत्र में विराजमान हैं, और वे अगले तीन महीनों तक इसी नक्षत्र में बने रहेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि का बुध स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में होना कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। रेवती नक्षत्र को बुद्धि और संयम का प्रतीक माना जाता है, जबकि शनि को अनुशासन का कारक ग्रह कहा जाता है। इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। चूंकि बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है, इसलिए इस दौरान कुछ भाग्यशाली राशियों को व्यापार में फायदा हो सकता है। साथ ही कर्मफलदाता शनि की कृपा से मेहनत का उचित फल भी मिल सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि के रेवती नक्षत्र में रहने से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि इन तीनों राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन

2 of 4
पहले से अटके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शनि के रेवती नक्षत्र में रहने के दौरान अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर में सफलता हाथ लगने के योग बन रहे हैं। पहले से अटके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। व्यापार करने वालों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
आर्थिक मोर्चे पर भी उन्नति होगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है। शनि देव की कृपा से इस राशि के लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर भी उन्नति होगी। रिश्तों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहने के संकेत हैं।

विज्ञापन

4 of 4
इस दौरान दोस्तों के साथ-साथ ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए इस दौरान कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान दोस्तों के साथ-साथ ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। सेहत के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहने की उम्मीद है।

Chaturmas 2026: कब है देवशयनी एकादशी, जानिए चातुर्मास के चार महीनों का महत्व और नियम

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक जानें पूरी परंपरा और रीति-रिवाज

Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र का अर्थ क्या है? जानिए इसकी अद्भुत शक्ति, महत्व और 8 फायदे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें