फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता

Tue, 28 Oct 2025 04:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Zodiac Signs in 2026: शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई वर्षो के बाद प्रवेश करते हैं। आपको बता दें शनि अभी गुरु की राशि मीन में हैं, जो 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। साल 2026 में ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार शनि का प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
साल 2026 में शनि का चाल - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में ग्रहों और राशियों के आपसी संबंधों के चलते कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व होता है जिसमें सबसे ज्यादा शनि ग्रह का खास महत्व होता है। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई वर्षो के बाद प्रवेश करते हैं। आपको बता दें शनि अभी गुरु की राशि मीन में हैं, जो 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। साल 2026 में ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार शनि का प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा। शनि के विशेष कृपा कुछ राशि वालों को मिलने के संकेत हैं। आइए जानते है कौन-कौन सी राशियां होंगी भाग्यशाली। 

Mangal Gochar October 2025: मंगल का वृश्चिक में गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेंगी समस्याएं
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 अच्छा साबित होगा। शनिदेव की विशेष कृपा साल 2026 में रहेगी। साल 2026 में शनिदेव आपकी राशि से आय और लाभ स्थान पर संचरण करेंगे। ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा जिसे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। कुछ नए काम शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपको धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। इस दौरान आपको किसी योजना में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
शनि के साल 2026 में मीन राशि में गोचर रहने से तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। शनिदेव आपकी राशिसे से छठे भाव में होगा। शनिदेव आपकी राशि से चौथे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में आपको कुछ पुराने मामलो में सफलता प्राप्त होगी। इस साल वाहन और प्रापर्टी की खरीदारी के योग बन रहे हैं। साल 2026 में तुला राशि वालों को निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यो में अच्छा लाभ मिलेगा। इस दौरान किसी तरह का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2026 बहुत ही अच्छा, शुभ और लाभकारी साबित होने जा रहा है। साल 2026 में शनि आपकी राशि से धन के भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में पूरे साल समय-समय पर आपको अचानक धन की प्राप्ति और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। साल 2026 में धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपकी कोई पुरानी योजना फिर से शुरू हो सकती है। लेकिन कुछ मामलों में आपको लगातार चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें