आपकी राशि के अनुसार ग्रह-गोचर में परिवर्तन के कारण उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है। इन अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव वाले परिणामों से आपको कभी भी हताश नहीं होना चाहिए, अपितु यह जानकारी रखनी चाहिए कि इस माह में वो कौन-कौन से ढाई दिन हैं जिनके आने पर मुझे सावधान रहना चाहिए और बड़ा से बड़ा निर्णय लेते समय सावधानी बरतते हुए जीवनचर्या से संबंधित निर्णय करना चाहिए। सभी बारह राशियों के अनुसार माह के वो ढाई दिन कौन-कौन से अशुभ हैं, इसी का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सितंबर माह की 15,16, 28, 29 तारीखें अधिक खर्च कारक यात्राएं, मानसिक तनाव, ऋण रोग और शत्रुओं का दबाव रखेंगी। माह की इन्हीं तारीखों में हर निर्णय सोच-समझकर लें और सावधानी पूर्वक चलें यह आपके लिए तनाव वाली तिथियां हैं।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर माह की 17, 18, 26, 27, 30 तारीखें चिंता कारक, भय कारक, आर्थिक तंगी, मानसिक उलझन, स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव और मित्रों अथवा संबंधियों से कुछ वाद-विवाद वाली सिद्ध हो सकती हैं सावधान रहें।
4 of 13
rashi
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए माह की 9,10,11,19, 20, 24, तारीखें कुछ परेशानियां पैदा कर सकती हैं इन्हीं तारीखों में आपको कोई भी अनुबंध अथवा कर्ज के लेन-देन का निर्णय सावधानी पूर्वक करना है। माह की बाकी तारीखें अपेक्षाकृत बेहतर रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए माह की 12, 13, 22, 23 तारीखों में आपको कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक लेना चाहिए यह तिथियां आपके लिए सावधान रहने का संकेत करा रही है। इन तिथियों में कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले हों तो उसे कोर्ट से बाहर ही निपटा लें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए माह की 15 ,16, 24 ,25 तारीखें सावधानी बरतने की ओर इशारा करा रही हैं यह संकेत भी दे रही है कि आप इनमें कोई भी कार्य अथवा निर्णय सावधानी पूर्वक ही करें शिक्षा प्रतियोगिता से संबंधित कार्यों को इन तिथियों में करने से परहेज करें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए माह की 17 18 26 ,27, तारीखें संपूर्ण माह में सावधान रहने की ओर इशारा कर रही है अतः आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कार्यालय से काम निपटाते हुए विवादों का भी निपटारा करके सीधे घर आए।
8 of 13
rashi
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए 15, 16, 19, 20, 21 सितंबर सावधानी बरतने वाली तारीखें हैं इन्हीं तिथियों में कर्ज के लेन-देन से बचें व्यर्थ विवाद में न उलझे स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें।
9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए माह की 12,13, 22, 23, 30 तारीखें सावधानी बरतने वाली रहेंगी। दूर देश की यात्रा करते समय अथवा किसी भी नए कार्य का आरंभ करते समय आप इन तिथियों से परहेज करने की कोशिश करें।
10 of 13
rashi
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए माह की 15, 16, 24 25 तारीखें मानसिक परेशानी देंगी इन्हीं तिथियों में आप अपना भी और माता-पिता के भी स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। षडयंत्र का शिकार होने एवं झगड़े विवाद में भी उलझने का योग है सावधान रहें।
11 of 13
rashi
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए माह की 12, 13, 22 23 तारीखें अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव परिणामों वाली रहेंगे इन तिथियों में अपना सामान चोरी होने से बचाएं और कार्यक्षेत्र में वाद विवाद में उलझने से बचें स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
12 of 13
rashi
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए माह की 9,10,11,27, 28 तारीखों में सावधान रहने की आवश्यकता है, इन तिथियों में संघर्ष अधिक करना पड़ेगा उसके बाद ही सफलता मिलेगी जिससे आप संतुष्ट भी नहीं रहेंगे किंतु माह की अन्य तारीख बेहतरीन रहेंगी।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए माह की 17,18 ,22, 23, 30 तारीखें अधिक उतार-चढ़ाव वाली रहेंगी आपको प्रयास अधिक करना पड़ेगा किंतु सफलता उतनी नहीं मिलेगी निराश ना हों बाकी की तारीखें अत्यधिक सफलता वाली सिद्ध होंगी।