फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर महीने के ढाई दिन जरा बचके, जानें राशिनुसार माह की शुभ-अशुभ तारीखें

Tue, 01 Oct 2019 02:14 PM IST
विनोद शुक्ला पं. जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल
कई बार हमें ऐसा लगता है की आज मेरा दिन अच्छा नहीं गया या आज का दिन बहुत अच्छा रहा। क्या आप जानते हैं कि इस तरह की घटनाओं के पीछे किस ग्रह का प्रभाव है, जी हां 'चंद्रमा' का। फलित ज्योतिष में ग्रहों के तात्कालिक गोचर के आधार पर ही प्रतिदिन का फलादेश करना संभव हो पाता है। इन ग्रहों में सर्वाधिक प्रभाव मन के स्वामी चंद्रमा का रहता है। इन्हीं को केंद्र में रखकर अन्य ग्रहों के गोचर अनुसार बनते समीकरणों के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक मासिक या वार्षिक फलादेश किया जाता है।

गोचर में आपके ग्रह शुभ स्थान में हों तो आपका दिन अच्छा जाएगा किन्तु अशुभ स्थान में हों तो थोड़ा सा खराब जाएगा। अक्तूबर महीने में वे अशुभ दिन कौन-कौन से हो सकते हैं, ज्योतिष के आधार पर इसका विश्लेषण किया जा सकता है। तो आइए देखते हैं कि अक्तूबर महीने में सभी बारह राशियों के लिए वे कौन कौन सी तारीखें हैं,जिनमें हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- अक्तूबर का महीना कार्य व्यापार की दृष्टि से तो थोड़ा हल्का रहेगा किंतु लाभ अधिक होगा। सबसे बड़ी खुशी यह है कि कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और शत्रु परास्त होंगे। मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। माह की 30, 31 तारीखें कुछ तनाव वाली रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- माह का आरंभ शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष तो करवाएगा ही प्रेम संबंधी मामलों में भी कहीं न कहीं आपको निराश कर सकता है। इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने करियर पर ध्यान दें। माह की 4 एवं 5 तारीखें सावधानी बरतने वाली हैं।
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए माह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव देगा। परिवार में आपसी कलह के योग हैं। तीसरे सप्ताह से सुधार होगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मकान-वाहन के क्रय का योग। माह की 7 और 8 तारीखें सावधानी बरतने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए माह का आरंभ साहस और पराक्रम की वृद्धि कराएगा। आप जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। मासांत मानसिक तनाव अधिक रहेगा लेकिन हताश ना हो कुल मिलाकर माह बेहतरीन रहेगा। 9,10,11 तारीखें कुछ तनाव वाली रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- अपनी कठोर वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी भी तरह का विघटन न पैदा होने दें। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। माह के तीसरे सप्ताह से परिस्थितियां अनुकूल होने लगेगी। माह की 12, 13 अक्तूबर की तारीख है सावधानी बरतने वाली है।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- माह का आरंभ ऊर्जा से भरा रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करके सफलता के चरम पर पहुंच सकते हैं। आवेश पर नियंत्रण रखें, कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो उसे सार्वजनिक ना करें, अन्यथा बाधा आएगी। माह की 14,15 एवं 16 तारीखें तनाव की रह सकती हैं।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि- माह का आरंभ अधिक व्यय से होगा किन्तु यात्रा-विदेश यात्रा के योग बन रहा है। अधिक भागदौड़ से कुछ परेशानी और आर्थिक तंगी हो सकती है लेकिन, हताश न हों, मासार्ध से समय अनुकूल होता जाएगा। माह की 17,18 अक्तूबर की तारीखें सावधानी बरतने वाली हैं।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- माह आपके लिए बेहतरीन लाभ के योग बना रहा है। परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें। केंद्र या राज्य सरकार से कोई कार्य करवाना हो तो माह अनुकूल है। लाभ उठाएं। फिर भी माह की 19, 20 तारीखें कुछ मानसिक तनाव वाली रहेंगी सावधानी बरतें।

10 of 13
राशि
धनु राशि- माह बेहतरीन लाभ दिलाने वाला है। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों का निपटारा होगा। नया कार्य भी आरंभ करना चाहें तो बेहतरीन लाभ रहेगा। फिर भी माह की 21 और 22 तारीखें सावधानी बरतने वाली हैं।

11 of 13
राशि
मकर राशि-  ग्रह-गोचर का फल मिलाजुला रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक तंगी फिर भी बनी रहेगी। अधिक खर्च से बचें बेहतर रहेगा कि कार्यो का निपटारा करके सीधे घर आ जाया करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माह की 23, 24 तारीखें अशुभ।
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- आरंभिक ग्रह गोचर कुछ परेशान तो करेंगे किन्तु मासार्ध से सुधार होगा। षडयंत्र का शिकार होने से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। शादी-विवाह संबंधी वार्ता को अंतिम रूप दें। माह की 25, 26 तारीखें कुछ अशांति बढ़ाने वाली हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- माह आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा ले सकता है किन्तु बिल्कुल हताश न हों आय की दृष्टि से माह बेहतर रहेगा।आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। माह की 28 और 29 तारीखें कुछ परेशान करने वाली हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें