फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 5 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Mon, 04 Feb 2019 06:23 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
आज अकेला महसूस करेंगे। आपकी भावनात्मक जरूरतें पूरी होंगी। पुरानी बातों को नजरअन्दाज करें। रोमांस को वापस जीवन में लाने की कोशिश करें। अपने पार्टनर को भरपूर प्यार दें। इससे रिश्तों में ताजगी और स्टेबिलटी आयेगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़े। अगर कोई नया फ्रेन्ड एपरोच करता है तो आंकलन करें और सोचे क्या वह आपके प्रति वफादार रहेंगे। जमीन जायदायद सम्बन्धी लटके हुए कार्य पूरे होंगे। इस कारण घर में खुशियां आयेगी। जीवन साथी के साथ रोमांटिक इवनिंग व्यतीत होगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
वैवाहिक जीवन में आनन्द ही आनन्द है। शादी के लिये अनुकूल समय। लव लाइफ रोमांच से लबालब।  दिन का सदुपयोग करें। लव पार्टनर के साथ फिल्म देखने या घूमने का प्रोग्राम बनायें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज जीवन साथी नाराज रहेगा। अपनी मोहक बातों से उसका मन जीत लें। शॉपिंग पर खर्चा होगा। अगर प्रेमी के साथ अनबन है तो अपने प्यार का इजहार कर उसे मना लें। जुपिटर ग्रह के आशाीर्वाद से वह मान सकता है। आपके लटके हुए कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
आनन्द ही आनन्द है। जीवन में प्यार चरम सीमा पर होगा। आज लव पार्टनर के साथ लव लाइफ में प्यार का भरपूर आनन्द उठाएंगे। अपने पार्टनर की खुशी के लिए शॉपिंग या घूमने में खर्चा ज्यादा हो सकता है। अपनी जेब का आज ध्यान रखें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
अपने प्यार में कमी न आने दें। लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। आपकी कही बात आपके विपरीत जा सकती है। नाजुक रिश्तों को प्यार से सहलायें। पति पत्नि में भी अनबन होगी। किसी भी प्रकार की कानाफूसी से बचें। अगर फेमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं तो निराशा हाथ लगेगी।
 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला 
आज मानसिक रूप से आप असंतुलित हैं। प्रेम विवाह के निर्णय लेने में देरी न करें नहीं तो बात हाथ से निकल जायेगी। प्रेम और आदर्शों की तुलना आपको अपने लव पार्टनर से दूर ले जा सकती है। कान के दर्द से आप परेशान रह सकते हैं। सिंगल हैं तो दिन बढि़या रहेगा लव रिलेशनशिप की शुरूआत हो सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज आप महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जो आपके परिवार में रिश्तों और धन की वृद्धि करेंगे। घर में खुशी का माहौल है। लव रिलेशन में स्टेबिलटी आयेगी। टूटे हुए दिल जुड़ेंगे। जमीन जायदाद से फायदा होगा। एक्साईटमेन्ट में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु 
पार्टनर से फायदा होगा। दिन बढि़या है। अगर आप टूटे हुऐ लव रिलेशन को जोड़ना चाहते हैं तो दिन उचित है। अपने पुराने प्यार को वापस ला सकेंगे। शादी के लिये प्रपोज कर दे साथी से मिल नहीं पा रहे हैं तो वट्अप कर दें। दिन अनुकूल है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर  
लव रिलेशन में अपने पिता का हस्तक्षेप आपको अच्छा नहीं लगेगा। सम्बन्धों में मधुरता लाने के लिये साफ्टनेस की जरूरत है। प्रेम से बातों को हेन्डल करें। अल्कोहल अधिक न लें। अगर कन्फ्यूजड हैं तो मित्र से सलाह ले लें। बच्चे आज आपकी बात को अनसुना कर देंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
लव पार्टनर के साथ एन्जांय करने का दिन आप आज प्यार के बेहतरीन क्षण एक साथ व्यतीत करेंगे। रोमांचक और रोमान्टिक दिन। बॉस भी आज आपसे प्रभावित रहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण डयूटी सौंप सकता है। विदेश में रहने वाले युवक युवतियों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। विडियो कॉल कर अपना जीवन साथी चुन सकते हैं। विवाह का रिश्ता पक्का कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन 
प्यार रोलर कोस्टर राइड की तरह है। लव रिलेशन और लव पार्टनर को लेकर ज्यादा ताना बाना न बुने। सावधान रहें। प्रेम समर्पण मांगता है। रिश्तों में नजदीकियां लायें अपनी इगो के कारण रिलेशन खराब हो सकता है पति पत्नी, बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेन्ड के बीच झगड़ा हो सकता है। फेसबुक पर स्टेट्स देख कर प्यार के सम्बन्धों का फैसला न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें