प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
समय बेहतर हैं, नौकरी व्यापार से लाभ मिलेगा घर में प्रसन्नता आएगी, लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। अपनी हिम्मत से आप पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंध आज सुधरेंगे। पारस्परिक समझ प्यार को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
भावनात्मक रूप से आप परेशान रहेंगे आप पत्नी और लव पार्टनर के प्रति वफादार हैं। पति-पत्नी के संबंधो में सुधार आएगा, साथ ही आज आप एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे। जीवनसाथी से धन लाभ होगा नौकरी में तरक्की के योग है बैंक बैलेंस बढ़ेगा। प्रेमी के साथ कहासुनी हो सकती है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मन में असमंजस रहेगा, कोई फैसला नहीं ले पाने के कारण अपसेट रह सकते है, लेकिन लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज एक रोमांटिक दिन है। मित्रों से फायदा होने वाला है। खुशी और रोमांस का दिन है। नवयुवकों के शादी का योग बन रहा है। किसी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता का स्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज का दिन बेहद स्पेशल है, अगर आप एक लव पार्टनर की तलाश में हैं तो वो आज पूरी हो सकती है। रोमांस का मूड है। आज अगर आप अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे तो आपकी इच्छा अवश्य पूरी होगी। आज आपको अपने दिल को सुननी चाहिए। सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ मन की बात शेयर कर सकते है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
अपने प्रेमी के साथ विवाह कर सकते है। आपने जो सपने देखे थे वो आज पूरे हो सकते है। आपके जीवनसाथी के साथ की गई योजनाएं आज आकार ले सकती हैं। परिवार के सदस्य की अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। नए दोस्त बन सकते है, जिनसे रिश्ता लम्बा चलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
आज का दिन आपके लव-लाइफ के लिए अनुकूल नही है ,आज लव पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, आपका संबंध ब्रेकअप का रूप ले सकता है। काम में अपना मन लगाएं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को आज दूसरों की सहायता मिलने की पूरी संभावना है। बस आपको अपनी तरफ से कुछ प्रयास करने की आवश्कता है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
शादी के लिए योजना बनाने का सही समय। मूड स्विंग हो रहा है, अपने उपर कंट्रोल करे। घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे जिसके कारण आपको अपने लव पार्टनर से कॉल या मैसेज के माध्यम से बात करना होगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज आप अपने लव पार्टनर को अपने दिल की बात कह सकते हैं। आज का दिन मैरिड कपल और लव बर्ड्स के लिए उत्तम रहने वाला है, आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। प्रियजनों के साथ आनंद का समय बीतेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
पति का स्वास्थ्य आज आपको चिंता में डाल सकता है। आज एक प्यारा साथी पाने से आप बहुत खुश और भाग्यशाली महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लव को मैरिज में बदलने के लिए दिन बेहतर है। घर पर अपने माता पिता से बात कर सकते है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
विदेश से विवाह का रिश्ता आ सकता है। आज आपका मन कंफ्यूज रहने वाला है। कोई दोस्त फैसला लेने में आपकी मदद कर सकता है। प्रेम और दोस्ती के लिए सोच-समझ कर फैसला करे। नए रिश्ते बनेगे आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। सिर दर्द से परेशान हो सकते है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
भाई बहन की परेशानियां आपको आज चिंता डाल सकती हैं। गुस्सा जयादा आएगा आज के दिन किस्मत ने आपके लिए कुछ अलग ही लिखा है। मतभेदों से बचने के लिए अपने जीवनसाथी की सलाह ले। कोई भी बात करने से पहले सोच-विचार कर लें।
मीन
आज लव पार्टनर से नहीं मिल पाएंगे। क्रोध में आकर रिश्ता तोड़ सकते है। अपने साथी के साथ अच्छा हसी मजाक का माहौल बनाए रखें। बच्चे अगर दिल लगाकर मेहनत करेंगे तो शिक्षा, प्रतियोगिता में भी सफ़लता मिल सकती है।