फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 2 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Fri, 01 Feb 2019 07:27 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
घर-परिवार, रिश्तों को समेट कर रखें। आपकी दूरदृष्टिता से आपके काफी काम बनेंगे। जिस कारण आपकी तारीफ होगी। लव रिलेशन में अपने प्रेमी को आप अब तक समझ नहीं पाए जिस कारण आज आपकी अनबन हो सकती है। अनैतिक संबंध आपके प्रेम के रिश्ते को खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
विवाह के संयोग बन रहे हैं। रिश्ते आ सकते हैं। लेकिन आप जल्दबाजी में फैसला न लें। आप अपने प्रिय के लिए जो भी करेंगें, वह उसकी सराहना करेगा। सोशल स्टेटस पर अच्छी सी फोटो अपडेट करें। आपके मित्र आज आपका फेवर नहीं करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज के दिन आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सिर पर चोट लग सकती है। आज मन विचलित रहेगा लेकिन जीवनसाथी से लाभ होगा। वह आपकी तारीफ करेंगे। अपना बेस्ट दीजिए।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
संयम की जरूरत है। बदनामी हो सकती है। लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपके बीच असहमति रह सकती है। आज उत्तेजित न हों।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
आज आपका प्रियतम आपकी तारीफ कर सकता है। ज्यादा समय साथ-साथ बिताएगें। ऑफिस के किसी जरूरी कार्य की वजह से ट्रैवल करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में ताजगी आएगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
भावनात्मक हो रहे हैं। मन बेचैन रहेगा। रिश्तों के टूटने का डर मन की शांति भंग कर रहा है। परिवार का साथ मन को हिम्मत देगा। अपने और अपने लव पार्टनर पर विश्वास करें और स्ट्रांग बने। व्हाट्सअप पर ज्यादा एक्टिव रहेगें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
ससुराल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी, व्यापार से समय निकालकर अपने प्रियतम से मिलने जा सकते है। नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाईफ नार्मल है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज भाग्यशाली दिन है। बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका लव पार्टनर या साथी आपसे हर बात पर सहमत हो सकता है। प्रेमी की प्रशंसा रिलेशनशिप को मजबूत करेगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
घर-परिवार का दबाव रहेगा, कुछ समय बाद आपकी लव लाईफ पटरी पर आ जाएगी। स्टूडेन्ट्स के लिए दिन अच्छा है। कॉम्पिटिटिव परीक्षा में अगर भाग ले रहे हैं तो अच्छी तैयारी अच्छा रिजल्ट दिलाएगी। खर्चे की सम्भावनाएं प्रबल है। पेट का ख्याल रखें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
लव लाइफ में आज सब उलट-पुलट हो रहा है। आप जैसा चाह रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं हो रहा। आपके गोपनीय रिश्ते आज उजागर हो सकते हैं। लव पार्टनर की बेरूखी आपको चिंतित करेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। मित्रों का सहारा मिलेगा। प्रेमी से मिलने के लक्षण बन सकते हैं। आज विवाह के लिए प्रपोज न करें। बात बिगड़ सकती है। साथी को धोखे में न रखें। किसी के साथ लव रिलेशन है तो रिश्ता उजागर हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
लव लाइव में आपका टोलरेंस आपके प्रेम सम्बन्धों में रोमांस लाएगा। लव लाइफ में संम्भलने की जरूरत है। आपके अनैतिक रिश्ते के कारण आज नोक-झोंक हो सकती हैं। अविवाहित लड़कियों की सगाई का योग बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें