फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 29 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Mon, 28 Jan 2019 05:54 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
प्रेम का रिश्ता मधुर बना रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते प्रेम में अहंकार की वजह से आपसी कहा-सुनी हो सकती है। एक.दूसरे पर भरोसा रखें और इस भरोसे को टूटने न दें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
अपने विचारों को पार्टनर पर थोपने की कोशिश न करें अन्यथा यह आपके रिलेशनशिप में बाधा बन सकता है। आपका व्यवहार प्यार के रिश्ते को एक नया रूप दे सकता है, जो संबंधों में गहराई लाएगा आज अपने प्रियतम से मिलने का मौक़ा मिलेगा। पत्नी से प्रेम और सहयोग मिलने का योग नजर आ रहे हैं। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
किसी के साथ नए रिश्ते की भी शुरुआत हो सकती है अथवा ऑफ़िस या कॉलेज में कोई व्यक्ति आपके दिल को अच्छा लग सकता है। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव के लिए भी जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जो आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। अपने सहयोगियों या अपने साथी के साथ सभी मतभेदों को सुलझाना बुद्धिमानी होगी। परिवार और लवलाइफ में इस वजह से गलतफहमी हो सकती है, मन शांत रखें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंहः
आपकी रचनात्मक भावना आपके लव लाइफ में नई जान लाएगी आपका प्रियतम आपसे प्रभावित होगा। आज आप विदेश यात्रा करने की सोच सकते है। पति से लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है। किसी स्कूलमेट से मिलना हो सकता है। जो लव में परिवर्तित हो सकता है। यह रिश्ता शादी में भी बदल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्याः
काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अकेला महसूस कर सकते हैं। प्रेमी के साथ कोई प्रोग्राम नहीं बनेगा। परिवार के साथ समय बिताएगें। अपने मन पर काबू रखें भावना में बहकर गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आप शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। जीवनसाथी का भाग्य भी आपको भाग्यशाली बनाएगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
प्रेम मामलों के लिए दिन ज़्यादा अनुकूल नहीं है इसलिए इस समय अपने प्यार को लेकर गंभीर और सावधान रहें। काम की अधिकता के कारण साथी के स्वभाव में परिवर्तन दिखाई पड़ सकता है। हताश न हो अपने साथी को समय दे, भरोसा करें। मोबाइल पर बात कर गलतफहमी को दूर कर ले।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज आप बड़े रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। लेकिन सावधान रहिए क्योंकि आपके प्यार को किसी की नजर लग सकती है। कोई मित्र आपकी मनोदशा का फायदा उठा सकता है। फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजें लेकिन प्रेम संबंधित मामलों में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
मन रोमांचित हो रहा है, कुछ कर गुजरने का दिल है ,सोशल मीडिया पर ज्यादा लम्बी बाते होंगी। फिजूल में टाइम बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपका मन शांत रहेगा। कुछ लोग जो प्रेम विवाह के इच्छुक थे, उनका  विवाह प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है और नए जीवन की शुरुआत हो सकती है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
पार्टनरशिप का दिन है लव लाइफ में नए पार्टनर का आगमन हो सकता है। जो जातक हमेशा अकेला महसूस करते है, उनकी मनोकामना पूरी होने वाली है। जिस काम के इंतजार में आप थे ,आज वह पूरा हो सकता है। लव पार्टनर आपके किसी बात का विरोध करेगा और आप इस बात को दिल पर लगा सकते है। समझ से काम लेने का दिन है। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
धन ,लव ,विवाह सब आज आपके फेवर में है जरुरत है केवल विश्वास की और समझ की। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और साथ समय बिताने के मौक़े मिलेंगे। आज सिनेमा या लंच के लिए साथ जाया जा सकता है। कुछ कारणों से आपको लाइफ पार्टनर आपसे रुष्ट हो सकता है। बच्चों का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
आपका मूड मस्ती भरा रहेगा। फ्रेंड के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख प्राप्त होगा। गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बातें होंगी और शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। अविवाहित युवक युवतियों जो विवाह के लिए इच्छुक है उनका शादी का प्रस्ताव टूट सकता है इसलिए सावधान रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें