फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 28 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Sun, 27 Jan 2019 06:16 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
आज आज आप पार्टी के मूड में हैं। जीवनसाथी, प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाएं, आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज  आपको भरपूर प्यार मिलेगा और घर में सुख शांति रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के लिए उपहार खरीद सकते हैं। पति-पत्नी बच्चों के फ्यूचर की योजना बनाने के लिए समय उत्तम है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ 
आज कामकाज के सिलसिले में आपको अपने दोस्तों के साथ शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। साथी की कमी खलेगी। फेसबुक या व्हाट्सअप वीडियो कॉल से ही काम चलाना पड़ेगा। अपनी कमाई को संभाल कर रखें। व्यर्थ खर्च न करें। लव पार्टनर को उपहार देंगे तो वह प्रसन्न होगा। 
 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज आप अपने फ्रेंड या फिर अपने प्रेमी के साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे। आज कह डालिये जो आपके मन में है, आज आपके मन की मुराद पूरी होगी। मैरिड कपल के लिए दिन उत्तम है क्योंकि उनकी वर्षों की मुराद आज पूरी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज आपका मन प्रसन्न है। गर्लफ्रेंड को कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार का साथ ख़ुशी प्रदान करेगा। प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस समय को और खूबसूरत बनाने का अपनी ओर से पूरा प्रयास करें। जीवनसाथी प्रेम के प्रति उदासीन हैं। आपको उसे मानना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
आप आज कहीं छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। अपने प्रेमी या साथी के साथ    किसी बात को लेकर अनबन भी हो सकती है। मामले को ज़्यादा तूल न दें और परिस्थिति को क़ाबू करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
आप अपनी वाणी से सारा काम पूरा कर लेंगे। आर्थिक लाभ होने का भी पूर्ण योग बन रहा है। जीवनसाथी या पार्टनर को इस बात से खुशी मिलेगी। आज कहीं रात को पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला 
सुख और प्रेम की वृद्धि होगी। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड आज एक दूसरे के महत्व को अपने जीवन में समझेंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी और गलतफहमी दूर होगी। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
आप आज तनाव मुक्त रहेंगे और मानसिक शांति का आनंद लेंगे। अपने साथी के साथ एक आनंदमय शाम बिताएंगे। आज स्वयं पर काबू रखें अन्यथा किसी मित्र के साथ खराब बर्ताव कर सकते हैं। अपने पर नियंत्रण रखें अन्यथाा कोई भी गलती आप के प्रेम संबधों को खराब कर सकती है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु  
आज प्रेमी के साथ लंबी बातें होने वाली हैं। जीवन से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। विवाह की बातचीत भी हो सकती हैं परन्तु घर का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम विवाह पर परिवार की मोहर  शायद न लगे। आपके प्रमोशन की बात ऑफिस में बन सकती है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर 
आज आपमें थोड़ा आलस्य रहेगा। आपका मन घर में विश्राम करने को कर सकता है। सोशल मीडिया पर फ्रेंड्स को मैसेज भेजते हुए दिन बीत सकता है। गर्लफ्रेंड से तो मोबाइल पर ही बात होगी। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी को यह बात हो सकता है शायद पसंद न आए। उन्हें प्यार से मनाना पड़ेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
प्यार के मामले में आपका भाग्य पूरा साथ देने वाला है। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से शेयर मार्केट में धन का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने लव पार्टनर के साथ शाम अच्छी बीतेगी। शादी के प्रपोजल के लिए आज का दिन उचित है। बच्चों की चिंता रहेगी और पीठ में दर्द हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन 
आज गुस्सा ज्यादा रहने वाला है। मूड खराब रहेगा। आप प्रेमी के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। मोबाइल पर ही बात कर काम चलाना पड़ेगा। लैपटॉप पर ज्यादा काम करते रहने के कारण ब्वॉयफ्रेंड से अनबन हो सकती हैं। गर्लफ्रेंड से लड़ाई हो सकती है। बल्कि ब्रेकअप जैसी स्थिति भी बन सकती है। आज आपको शांत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें