फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 23 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Fri, 22 Feb 2019 06:40 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष 
माता के साथ कहा-सुनी हो सकती है। जिसका असर आपकी शादीशुदा जिदंगी पर भी पड़ सकता है। मन विचलित रहेगा, लेकिन आपको अपने ऊपर विश्वास रखने की आवश्यकता है। पुराने रिलेशनशिप आपकी जिदंगी में लौट सकते हैं। आज के दिन आपको अपने साथी या पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
काम की अधिकता के कारण आप घर परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। बिजनेस पार्टनर या लाईफ पार्टनर ढूंढने के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज लिया गया निर्णय आपको प्रगति की राह पर ले जाएगा। प्रेम का ग्रह शुक्र आज यात्रा के योग बना रहा है, जिस कारण आपकी यात्रा लाभदायक होगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
दिल को आज राहत मिलेगी। आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नए संबंध बन सकते है। लेकिन सोशल मीडिया पर आप जब अपने फ्रेंड से चैट करेंगें तो सारी गलतफहमी दूर हो जाएंगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। पिता की सेहत खराब हो सकती है। ब्लड प्रेशर या मसल पेन के कारण आपका दिन खराब कर सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
अपनी रिलेशनशिप को सेलीब्रेट करने का दिन है। आज मन में ऊर्जा भरी रहेगी। नए रिश्ते बनेगें बच्चों से आज खुशी मिल सकती। आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगें। प्रगति और लाभ का दिन है। साथ ही पूंजी को निवेश करने का उचित समय आ गया है।
 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
आपकी काफी दिनों की मेहनत का असर आज नजर आएगा। बच्चों और पिता में आपसी मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की।
 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
आज का दिन घर-परिवार और ऑफिस में ही बीतेगा। मन में बहुत सी बातें और भावनाएं हैं, जो आप अधिक कार्य के कारण व्यक्त न कर पाएंगे। विवाह का योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। इंटरनेट पर भी आप अपना जीवनसाथी खोज सकते हैं।
 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज के दिन आप रिश्तों को लेकर स्ट्रेस में आ सकते हैं, लेकिन लव रिलेशनशिप के लिए दिन आज लकी है। आज आप अपने प्रेमी को इम्प्रेस करेंगें और प्यार का इजहार भी करेंगें। यात्रा का योग बनता दिख रहा है। आज के दिन हो सकता है कि आपके विवाह का रिश्ता विदेश से ही आ जाए।
 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
मन रोमांचित है। संगीत आपके मन को प्रफुल्लित करेगा। स्थिति अनुकूल न होने के कारण, प्रेमी से मिलने का मौका तो मिलेगा परन्तु किसी कारण वश आप इस अवसर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में भी तनाव रहेगा। माता-पिता की किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बात को बढ़ावा न दे।
 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
आपका दिन आज रोमांटिक रहने वाला है। प्रेम में रोमांच की अनुभूति आपके प्रेम संबंधों में नवीनता लाएगी। सोशल मीडिया पर आज आप एक्टिव हैं। लव पार्टनर आज आपकी बात मान जाएगा, रिश्ते मजबूत होंगें। आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका के लिए रोमांटिक रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
जिन जाताकों को कामकाजी पत्नी चाहिए उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। लाटरी, सट्टे, शेयर में आज निवेश कर सकते हैं। जिस कारण आपको फायदा होगा। आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत है और यही क्वालिटी आपके साथी को आपकी तरफ खींचकर लाएगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
सरकारी नौकरी में परेशानी आ सकती है। विदेश जाने का योग बन रहा है। अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपके पारिवार में कलह हो सकती है। अपने ऊपर संयम रखने का प्रयास करें। आज के दिन आपका कोई खास आपको कोई धोखा दे सकता है। जरूरत है पति-पत्नी के आपसी ताल-मेल की। बहन भाई से मन-मुटाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें