प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
काम की अधिकता रहेगी लेकिन फिर भी अपने जीवनसाथी से मिलने का समय के लिए समय निकाल लेंगें। कॉलेज या ऑफिस में आपको कोई मिल सकता है, जो आपको पसंन्द करता है लेकिन सतर्क रहें ज्यादा विश्वास न करें। लव पार्टनर से विवाह के लिए घर से हरी झंडी शायद न मिले।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आपके विवाह भाव का स्वामी जीवन में नए प्रपोजल ला सकता है। यह कार्य और प्रेम दोनों प्रकार के हो सकते हैं। सोच-समझकर चलें आगे जाकर संबंध टूट सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज लव लाइफ बूम पर है। जीवनसाथी व लव पार्टनर सभी का साथ मिलेगा। आज पति-पत्नी के रिलेशनशिप में प्यार की बढ़ोतरी होगी। गर्लफ्रेन्ड - ब्वॉयफ्रेंड में मन मुटाव हो सकता है। आज के दिन किसी भी छोटी सी बात पर आप उलझ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
वैवाहिक जीवन में बदलाव आएगा। व्यापार में लाभ, साथ ही व्यवसाय में तरक्की हो सकती है, जो आपके परिवार में खुशियां लाएंगी। लव रिलेशन विवाह में बदल सकता है। भाई से अगर आपका किसी वजह से झगड़ा हो गया था, तो आज उसके भी खत्म होने की सम्भावना है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
रोमान्टिक लाइफ काफी उत्साहजनक है। लेकिन लव मैरिज को इच्छुक लव बर्डस के लिए दिन राशाजनक रहेगा। कुछ नया कहने या करने को मन कर सकता है। लेकिन आप शर्म या असहजता की वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे। बच्चों का परीक्षा में रिजल्ट अच्छा आएगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
घर परिवार से तो विवाह के लिए हरा सिग्नल मिल जाएगा परन्तु हो सकता है लव पार्टनर आखिरी समय पर मुकर जाए। रोमांटिक लाइफ में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेमियों की मन की इच्छा पूरी नहीं होगी।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
आज मूवी देखने और मस्ती करने का दिन है। रिश्तों में सकारात्मकता दिखेगी। अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन धन लाभ हो सकता है। अपने मित्र पर ज्यादा खर्च करेंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज ईगो के कारण पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। बात को बढ़ावा मत दीजिएगा नहीं तो ब्रेकअप हो सकता है। पार्टनर के साथ प्यार में सफल होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का सपोर्ट आपको पूरा मिलेगा। बहन के साथ अनबन हो सकती है। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
आज दिन की शुरुआत में सहकर्मियों की वजह से आपको परेशानी आ सकती है, लेकिन प्यार के रिलेशन आज मजबूत होंगे। आप अपने प्रेमी को मैसेज कर शाम का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपके मित्र या प्रेमी आपके कार्यक्रम को लेकर उत्साहित होंगें। ज्यादा समय नेट चैटिंग पर गुजरेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
आप स्मार्ट हैं लेकिन कभी-कभी कोई ऐसी बात कर देते हैं जो लोगों को चुभ जाती है। गुस्से को नियंत्रण में रखें और शांत होकर मौजूदा स्थिति पर विचार करें। प्रेमी की तबीयत खराब हो सकती है। बच्चों को नए स्कूल में दाखिला मिल सकता है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
लव पार्टनर के साथ शापिंग पर जा सकते हैं। उनके लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट होगा। पति-पत्नी बच्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।
मीन
लव रिलेशन में आज कटुता रहेगी प्यार एवं आनंद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। मन की बात मन में ही रह जाएगी। अपने घरेलू रिश्तों को सहेज कर रखें क्योंकि यही आगे चल कर आपके लिए मददगार साबित होंगे।