फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 15 फरवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Thu, 14 Feb 2019 04:20 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
माता के साथ आज कहा सुनी हो सकती है। जिसका असर आपकी शादीशुदा जिदंगी पर भी पड़ सकता है। मन में विस्मय रहेगा। अपने ऊपर विश्वास रखें। पुराने रिलेशनशिप में आप अपने साथी या पार्टनर पर विश्वास नहीं करेंगे। जिससे मन थोड़ा दुखी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आप लम्बे समय से अपना जीवनसाथी, लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाईफ नॉर्मल रहेगी। ऑफिस के फ्रेंन्ड के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
दिल को आज राहत मिलेगी। आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नए संबंध बनने का योग है। लेकिन सोशल मीडिया पर आप जब अपने फ्रेंड से चैट करेंगें तो सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
अपने रिलेशनशिप को सेलीब्रेट करने का आज अच्छा दिन है। आज के दिन आपका शरीर ऊर्जा से भरा हुआ है। आज नए रिश्ते बनेगें। बच्चों से आज खुशी मिलेगी। आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस
करेंगें। आज प्रगति और लाभ का दिन है, इसलिए आज आप अपनी पूंजी को निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
आपकी काफी दिनों की मेहनत का परिणाम आज मिल सकता है। बच्चों और पिता में आपसी मतभेद हो सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। ब्लड प्रेशर या मसल पेन आपका दिन खराब कर सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
ऊंची तकनीकी शिक्षा प्राप्त किए जातकों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा है। ऑफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज घरेलू रिश्तों को लेकर आप स्ट्रेस में आ सकते हैं, लेकिन लव रिलेशन के लिए दिन आज का दिन आज लकी है। आज आप अपने प्रेमी से प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। हो सकता है कि आपके विवाह का रिश्ता विदेश से ही आ जाए।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
आज प्रियतम से लाभ पाने का दिन है। यह लाभ प्रेम या धन दोनों प्रकार का हो सकता है। आज आपके रिश्ते को लेकर जो भी पारिवारिक विरोध था वह समाप्त होगा। ध्यान रखें, किसी की भावनाएं न आहत हों। अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है तो वह साथी आपको अपने कार्यस्थल पर ही मिलेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा। प्रेम की अनुभूति आपके प्रेम संबंधों में नवीनता लाएगी। सोशल मीडिया पर आज आप एक्टिव रहेगें। लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगें। आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका के लिए रोमांटिक रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
जिन जातकों को कामकाजी पत्नी चाहिए, उनकी मनोकामना पूरी होगी। लॉटरी, सट्टे, शेयर में आज आप निवेश कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत है और यही क्वालिटी आपके साथी को आपकी तरफ खींच लाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
सरकारी नौकरी में परेशानी आ सकती है। विदेश जाने का योग बन रहा है। अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवार में आपकी मनमानी के कारण मतभेद हो सकता है। कोई धोखा दे सकता है। पति-पत्नी के बीच आर्थिक कारणों से मतभेद हो सकता है। बहन-भाई के बीच मन मुटाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें